China Mobiles

China Mobiles - ख़बरें

  • Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Ultra की टेस्टिंग MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ की जा रही है। इस चिपसेट के साथ यह पहला अल्ट्रा कैटेगरी का स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Oppo के Ultra मॉडल्स में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स दिए गए हैं। Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
    इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच OLED डिस्प्ले (2,232 x 1,320 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Huawei का Kirin 9030S दिया गया है। Huawei Pura X View की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) के डेटाबेस पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-A5860 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy A58 5G हो सकता है। यह स्मार्टफोन 45 W की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Samsung Galaxy A58 5G में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    HONOR Magic 9 में 6.37 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 55 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले महीने Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया गया है।
  • Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
    सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
    OnePlus ने चीन में चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs पेश कर दिया है। Turbo 6Vs के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 yuan (लगभग ₹52,851) है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
    Redmi M100 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक के दमदार चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में कंपनी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सेफ्टी भी दी है। फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए यह IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
    Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक फ्लैट OLED पैनल होगा जिसमें LTPS फीचर भी मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की बात कही गई है।
  • Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
    Vivo S70 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Vivo S70 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के नए ColorOS 17 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
    Xiaomi 18 में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। Xiaomi 17 की तरह आगामी स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की तरह स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दिए जाने की कम संभावना है।
  • iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K (1,440 x 3,200 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D वेपर चैंबर दिया गया है।
  • Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
    Huawei Enjoy 100 Pro को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन Huawei Enjoy 100 सीरीज के हाई एंड वेरिएंट के रूप में आता है। इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Kirin 8020A चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें कंपनी ने 6000mAh से भी अधिक क्षमता की बैटरी दी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »