Cashback

Cashback - ख़बरें

  • फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
    Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह Visa नेटवर्क पर आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा। कार्ड के जरिए Samsung से खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet से पेमेंट पर 3% और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने वाले ग्राहकों को 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया है।
  • ₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
    Amazon ने अपनी Quick Commerce सर्विस Amazon Now के लिए नए कैशबैक ऑफर्स शुरू किए हैं। कई यूजर्स को 1,499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये तक और 399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 50 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। कुछ ग्राहकों को शुरुआती ऑर्डर्स पर 100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon इन ऑफर्स के जरिए Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे प्रतिस्पर्धियों के बीच अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में Quick Commerce सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी लिमिटेड ऑफर! कैशबैक और कूपन से हुआ ₹10 हजार सस्ता
    Samsung Galaxy S25 Ultra पर Amazon Great Summer Sale के दौरान बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने पहले ही इसकी कीमत घटाकर 99,999 रुपये कर दी थी, लेकिन अब कूपन और बैंक ऑफर्स के जरिए इस पर अतिरिक्त बचत मिल रही है। 256GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये का कूपन और Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट व 4,750 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इससे फोन की इफेक्टिव कीमत करीब 90,250 रुपये हो जाती है। यह डील प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने वालों के लिए आकर्षक मानी जा रही है।
  • ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
    BSNL ने ग्रामीण इलाकों के लिए एक नया किफायती फाइबर WiFi प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 1099 रुपये रखी गई है। इस प्लान में तीन महीनों तक हर महीने 1400GB डेटा और 40Mbps तक की स्पीड मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी शामिल है, जो लैंडलाइन के जरिए मिलता है। इसके अलावा तीन महीने का एडवांस पेमेंट करने पर 98 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट के ऑप्शन सीमित हैं।
  • Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
    Samsung India ने फेस्टिव सीजन के लिए अपना Eid Special कैंपेन शुरू किया है, जिसमें Bespoke AI होम अप्लायंसेस पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 20,000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी दिया गया है। एयर कंडीशनर पर फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की वारंटी भी शामिल है। Bespoke AI अप्लायंसेस में AI बेस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • Amazon Rewards Gold: Prime Day Sale से पहले ग्रहकों को बड़ा तोहफा! हर खरीद पर मिलेगा फायदा
    Amazon ने Prime Day Sale 2025 से पहले अपने Pay Rewards सिस्टम में नई चीज जोड़ी है और यह है Rewards Gold Cashback प्रोग्राम। Prime मेंबर्स इस प्रोग्राम के तहत 5% तक का कैशबैक कमा सकते हैं, जबकि नॉन‑Prime यूजर्स को यह फायदा 3 % तक मिलेगा। इस एक्सक्लूसिव ऑफर का मकसद ग्राहकों को Amazon Pay से बिल भुगतान, शॉपिंग और रिचार्ज जैसी ट्रांजैक्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • iPhone 16 सीरीज की सेल शुरू, 5000 रुपये की इंस्टेंट छूट और 67500 रुपये तक अतिरिक्त बचत का मौका
    Apple iPhone 16 सीरीज आज से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। iPhone 16 खरीदने पर अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बैंकों के जरिए 3-6 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल सकता है। Apple ट्रेड-इन प्रोग्राम में पुराने डिवाइस एक्सचेंज करने पर 4000-67,500 रुपये तक बचत कर सकते हैं।
  • Apple के प्रोडक्ट्स पर HDFC Bank के कार्ड से नहीं मिलेगा कैशबैक!
    देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank ने एपल के साथ अपना टाई-अप समाप्त करने का फैसला किया है। एपल के प्रोडक्ट्स पर Axis Bank, American Express और ICICI Bank के कार्ड्स पर कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की जा रही है
  • गजब! Samsung Galaxy Fit3 भारत में 5 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च
    Samsung Galaxy Fit3 Price in India : Galaxy Fit3 में बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई है। दावा है कि बैटरी सिंगल चार्ज में 13 दिनों तक चल सकती है।
  • Samsung Galaxy A34 5G हो गया इतने हजार सस्ता! 8GB रैम, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स
    Samsung India ने फोन को खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए डिवाइस पर 3000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट लिस्ट किया है।
  • WhatsApp Cashback Offer: व्हाट्सऐप दे रहा है Rs. 105 कैशबैक, इन स्टेप्स को करें फॉलो
    QR code पेमेंट, कलेक्ट रिक्वेस्ट पर पेमेंट, रिसीवर की UPI आईडी दर्ज करके किए गए पेमेंट, और थर्ड पार्टी ऐप यूजर्स को किए गए पेमेंट इस कैशबैक ऑफर के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • WhatsApp यूजर्स घर बैठे कर पाएंगे कमाई, जानें क्या है तरीका
    इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्मस वॉट्सऐप (WhatsApp) आने वाले समय में अपनी पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस के लिए ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लुभाने के लिए कैशबैक रिवार्ड्ज को रोल आउट करेगा
  • Jio के ये प्लान 365 दिन तक देते हैं अनलिमिटिड कॉलिंग और 3GB तक डेली डाटा
    रिलायंस जियो का 4199 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है।
  • Rs 500 से कम की कीमत में Jio के इन प्लान्स पर मिल रहा JioMart महाकैशबैक ऑफर
    Jio कंपनी ने पिछले ही दिनों 200 रुपये से अधिक की कीमत वाले प्लान्स पर JioMart महाकैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। यह ऑफर आपको 200 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक के रीचार्ज प्लान पर उपलब्ध होगा। हालांकि, हम आपको 500 रुपये से कम की कीमत वाले प्लान्स की जानकारी देंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »