• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस

iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस

Apple iPhone 16 पर Flipkart पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहा है। एक्सचेंज के साथ फोन पर 14,285 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट हासिल करने का मौका
  • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर भी मिल रहा है 5,000 रुपये से ज्यादा का कैशबैक
  • एक्सचेंज बोनस के रूप में 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा
विज्ञापन

अगर लंबे समय से iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं और बजट थोड़ा कम रखना चाहते हैं, तो iPhone 16 पर मिल रहा मौजूदा ऑफर आपके काम का हो सकता है। Apple का यह मॉडल अब लॉन्च कीमत के मुकाबले कम दाम में मिल रहा है। Flipkart पर फोन की कीमत के साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है। खास बात यह है कि iPhone 16 में Apple A18 चिपसेट, 48 मेगापिक्सल कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आप नए iPhone की तलाश में हैं, तो इस डील पर नजर डाल सकते हैं।

Apple iPhone 16 deal

iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की मूल कीमत 69,990 है, लेकिन फिलहाल फोन Flipkart पर 65,900 रुपये में लिस्टेड है। इसके ऊपर यदि आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 5,195 रुपये का कैशबैक मिल सकता है, ये मिलकर मूल कीमत से 9,285 रुपये की बचत होती है। इसके ऊपर यदि आप किसी फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस डिस्काउंट भी मिलेगा, जो बचत को 14,285 रुपये पर ले आएगा।

Latest and Breaking News on NDTV

Apple iPhone 16 specifications

Apple iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है और डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है। यह iOS 26 पर काम करता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ f/1.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/1.9 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो iPhone 16 की लंबाई 147.6mm, चौड़ाई 71.6mm और मोटाई 7.8mm है। फोन का वजन 170 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »