Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!

Samsung ने दिवाली के लिए Big, Bigger, Biggest ऑफर पेश किया है। इसके तहत चुनिंदा Vision AI TV खरीदने पर दूसरा TV या Soundbar फ्री और 20 फीसदी तक कैशबैक मिल सकता है।

Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!

Photo Credit: Samsung

Samsung के दिवाली ऑफर में चुनिंदा Vision AI TV खरीदने पर दूसरा TV या Soundbar फ्री मिल सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung TV खरीदने पर 1,59,990 रुपये तक का दूसरा TV फ्री मिल सकता है
  • चुनिंदा Vision AI TV पर 20 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा
  • ऑफर में 3 साल की वारंटी और जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी है
विज्ञापन

Samsung ने दिवाली से पहले भारत में अपने Vision AI TVs पर नया फेस्टिव कैंपेन लॉन्च किया है। कंपनी के ‘Big, Bigger, Biggest' ऑफर के तहत चुनिंदा Samsung TV खरीदने वाले ग्राहकों को 1,59,990 रुपये तक का दूसरा Vision AI TV या 1,10,990 रुपये तक का Soundbar फ्री मिल सकता है। इसके अलावा, ग्राहकों को 20 फीसदी तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा भी मिलेगा। कंपनी ने इस ऑफर को बड़ी स्क्रीन वाले टीवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया है।

Samsung के इस फेस्टिव कैंपेन में चुनिंदा Vision AI TV खरीदने पर ग्राहकों को मुफ्त Soundbar या दूसरा Vision AI TV पाने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, फ्री Soundbar की कीमत 1,10,990 रुपये तक और मुफ्त Vision AI TV की कीमत 1,59,990 रुपये तक है। कौन-सा फ्री प्रोडक्ट मिलेगा, यह खरीदे जाने वाले टीवी मॉडल और लागू ऑफर पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा, चुनिंदा टीवी की खरीद पर 20 फीसदी तक कैशबैक भी दिया जा रहा है। ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी उन टीवी मॉडल की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है, जिन पर ये ऑफर लागू होंगे।

Samsung की Vision AI TV रेंज में 32 इंच से लेकर 115 इंच तक की स्क्रीन वाले मॉडल शामिल हैं। कंपनी के इन टीवी में AI आधारित पिक्चर और साउंड एन्हांसमेंट फीचर्स दिए गए हैं, जो कंटेंट के हिसाब से देखने और सुनने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यूजर्स फिल्में, टीवी शो और स्पोर्ट्स देखते समय अपनी पसंद के मुताबिक व्यूइंग एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

इन टीवी में SmartThings सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कंपैटिबल स्मार्ट होम डिवाइस को कनेक्ट और कंट्रोल किया जा सकता है। अलग-अलग स्क्रीन साइज और डिजाइन के कारण ग्राहक अपने कमरे और बजट के हिसाब से टीवी चुन सकते हैं।

Samsung के ‘Made for India' Plus Benefits प्रोग्राम में Samsung TV Plus, Samsung Care+, Samsung Art+, Samsung Sound+ और Samsung Finance+ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी चुनिंदा Vision AI TV पर 7 साल तक OS अपग्रेड का फायदा भी दे रही है। Samsung TV Plus के जरिए यूजर्स 200 से ज्यादा फ्री स्ट्रीमिंग चैनल देख सकते हैं, जबकि Samsung Art+ के साथ Art Store का तीन महीने का फ्री एक्सेस मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »