Card

Card - ख़बरें

  • Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
    आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई दूसरी सेवाओं में पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है। ऐसे में आधार की सुरक्षा करना जरूरी है। UIDAI की आधार लॉक सुविधा की मदद से यूजर अपने आधार नंबर के जरिए होने वाले ऑथेंटिकेशन को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (VID) की जरूरत होती है। आधार लॉक रहने पर नंबर के जरिए बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक और OTP आधारित ऑथेंटिकेशन प्रभावित होता है। जरूरत पड़ने पर आधार नंबर को दोबारा अनलॉक भी किया जा सकता है। जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Acer Aspire One लैपटॉप को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। Amazon पर इसका 256GB SSD मॉडल ₹38,990 में लिस्टेड है, जो लॉन्च कीमत से करीब ₹11,000 कम है। इसके अलावा ₹1,000 का कूपन डिस्काउंट और SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर ₹3,000 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। सभी छूट मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹34,990 हो जाती है। लैपटॉप में AMD Ryzen 5-40 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM, 14 इंच की स्क्रीन और AMD Radeon 610M ग्राफिक्स मिलते हैं।
  • India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
    भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज भारत में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर कप्तानी कर रहे हैं और वेस्ट इंडीज की ओर से शेई होप कप्तान हैं।
  • Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
    UIDAI ने Aadhaar में नाम अपडेट और सुधार से जुड़े नियमों के लिए नया SOP जारी किया है। नए नियमों में नाम में छोटी गलती, डेटा एंट्री की गलती, क्षेत्रीय भाषा में सुधार, शादी या तलाक के बाद नाम बदलने और पूरा नाम बदलने जैसे मामलों के लिए अलग प्रक्रिया बताई गई है। छोटी गलती के लिए वैध पहचान दस्तावेज से सुधार कराया जा सकता है, जबकि डेटा एंट्री की गलती में अलग शपथ-पत्र की जरूरत होगी। शादी या तलाक से जुड़े बदलाव के लिए Annexure D और पूरे नाम में बदलाव के लिए केंद्रीय राजपत्र अधिसूचना समेत अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।
  • Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
    Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। Apple की डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के साथ हुई है और योग्य Visa व Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। इसके बाद यूजर्स iPhone और Apple Watch की मदद से NFC वाले PoS टर्मिनल पर Tap-to-Pay पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट के दौरान Face ID, Touch ID या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा। Apple Pay के जरिए कुछ ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। इस सर्विस में कार्ड की असली डिटेल मर्चेंट के साथ शेयर नहीं की जाती है।
  • Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
    यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से जुड़े रिसर्चर्स ने 'भारत ABIS' नामक टूल बनाया है जो एक ओपन-सोर्स बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन सिस्टम है। मौजूदा सिस्टम के मुकाबले इसे स्पीड और एक्युरेसी के मामले में कहीं बेहतर बताया जा रहा है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, OnePlus 15, iQOO 15 और कई दूसरे स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है। iPhone 16 की संभावित कीमत ₹70,000 से कम और Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत ₹85,000 से कम बताई गई है। OnePlus 15R ₹55,000 से कम और OnePlus 13s ₹50,000 से कम में मिल सकता है। इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। हालांकि, ये संभावित कीमतें हैं और अंतिम ऑफर सेल के दौरान सामने आएंगे।
  • Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
    Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 फेस्टिव सीजन की बड़ी ऑनलाइन सेल होने वाली हैं। Amazon की Great Indian Festival सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart Big Billion Days की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart Plus, Black और Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा, जबकि 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू होंगी। Flipkart पर Axis और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से 10 फीसदी तक छूट मिलेगी। Amazon पर SBI Credit और Debit Card से 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी कई डील्स आने की उम्मीद है।
  • Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
    Amazon Great Indian Festival 2026 सेल की तारीख का ऐलान हो गया है। Amazon की यह बड़ी फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा के सामान पर कई ऑफर्स मिलेंगे। SBI Credit और Debit Card से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट छूट मिलेगी। Prime मेंबर को चुनिंदा ऑफर्स पर अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। सेल में नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ Blockbuster Deals, Mega Deals, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और Buy More Save More जैसे विकल्प भी मिलेंगे। Amazon ने इस साल की सेल में कई खास डील्स का संकेत दिया है।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
    9 साल के YouTuber Mike ने अपने वीडियो पर ज्यादा Views पाने के लिए कथित तौर पर करीब $118,000 यानी ₹1.13 करोड़ के YouTube Ads चला दिए। उसके पिता Dave के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में बेटे को सिर्फ $20 का Ad Campaign चलाना सिखाया था। इसके बाद Mike ने खुद कई Campaign शुरू कर दिए। Google Account में पिता की कंपनी का क्रेडिट कार्ड पहले से सेव था, जिससे करीब तीन हफ्तों में यह खर्च हो गया। मामले का पता कंपनी की Finance Team के जरिए चला। पिता के मुताबिक, Ads से कुछ वीडियो करीब 2 लाख Views तक पहुंचे।
  • 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
    Motorola Edge 60 Pro को Flipkart पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹29,999 में खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर ₹2,450 तक का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹27,549 हो जाती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर ₹28,000 तक की बचत का ऑप्शन भी है। फोन में 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!
    Flipkart Freedom Sale 2026 में 55-inch 4K Smart TV खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। सेल में LG, Samsung, Sony और TCL के चुनिंदा टीवी मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। TCL T6D QLED TV की प्रभावी कीमत 30 हजार रुपये से कम दिखाई जा रही है, जबकि Samsung Crystal 4K Vision AI और LG 55-inch 4K TV भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। Sony Bravia 2 II और Samsung Vision AI Mini-LED TV पर भी बचत का मौका है। इसके अलावा SBI Credit Card पर 10% डिस्काउंट और Flipkart Axis Bank व Flipkart SBI Card पर 10% कैशबैक मिल रहा है।
  • Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
    Friendship Day भारत में अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है जो कि इस बार 2 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने दोस्त के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है तो डिजिटल युग में गिफ्ट देने का तरीका भी बदल गया है। अब आप सामान्य गिफ्ट के बजाय सब्सक्रिप्शन और गिफ्ट वाउचर ऑनलाइन खरीदकर ईमेल या इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर भेज सकते हैं।

Card - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »