BSNL की 4G सेवाएं कभी भी लॉन्च हो सकती हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने पूरे देश में 50 हजार से ज्यादा 4G साइट्स को इंस्टॉल कर दिया है। इनमें से 41 हजार 4G साइटें चालू भी हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर BSNL 4G नेटवर्क की शुरुआत की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। BSNL 4G साइटों की खूबी है कि इन्हें 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है।
BSNL की 4G सेवाएं बहुत जल्द लॉन्च हो सकती हैं। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Gadgets360हिंदी ने बीएसएनएल के 5G रेडी सिम को स्पॉट किया। बीएसएनएल के बूथ पर 250 रुपये में 5G रेडी सिम बेचा जा रहा है। यह 45 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे पेश करता है। सिम अभी 3G नेटवर्क पर काम करेगा और 4G सर्विस लॉन्च होते ही यह उस नेटवर्क के साथ कनेक्ट हो जाएगा।
दावा किया गया है कि BSNL 4G नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट प्रति सेकंड (Mbps) की मैक्सिमम स्पीड को रिकॉर्ड किया गया था, जब इसे पायलट टेस्टिंग के दौरान 700 मेगाहर्ट्ज (मेगाहर्ट्ज) के प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड के साथ-साथ 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी लॉन्च किया गया था।
देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज को लॉन्च किया गया था। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel बहुत से शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी हैं
BSNL 4G : नए साल से BSNL देशभर में अपने 4G सेवाओं को शुरू कर सकती है। बताया जा रहा है कि BSNL ने 4G PoC यानी प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट का ट्रायल पूरा कर लिया है।