BSNL की धाक फ‍िर जमेगी! TCS के साथ 26,821 करोड़ रुपये का करार, 4G अब कुछ दिनों में!

BSNL 4G : बीएसएनएल को 4G उपकरणों के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ 26,821 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए सरकार की मंजूरी भी मिल गई है।

BSNL की धाक फ‍िर जमेगी! TCS के साथ 26,821 करोड़ रुपये का करार, 4G अब कुछ दिनों में!

BSNL 4G : डील के बाद TCS, बीएसएनएल की 4G साइटों की स्थापना करेगा और 9 साल तक अपना नेटवर्क बनाए रखेगा।

ख़ास बातें
  • BSNL की 4G सर्विस को लेकर कुछ अपडेट्स सामने आए हैं
  • TCS के साथ डील को सरकार की मंजूरी मिल गई है
  • एक लाख साइट्स के लिए जल्‍द दिया जाएगा परचेज ऑर्डर
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL बहुत जल्‍द देशभर में अपनी 4G सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। आप सोच रहे होंगे कि देश में तो 5G मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की लॉन्चिंग हो गई है और BSNL ने 4G भी लॉन्‍च नहीं किया है। यह सच है, लेकिन कंपनी जल्‍द अपने उपभोक्‍ताओं के लिए 4G सर्विस को शुरू करने वाली है। 4G सर्विस लॉन्‍च होने के बाद उम्‍मीद है कि BSNL का वो दौर लौट सकता है, जो हर घर में बीएसएनएल की सर्विस होने की गवाही देता था। BSNL की 4G सर्विस को लेकर कुछ अपडेट्स सामने आए हैं। आइए इन्‍हें जान लेते हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, नए साल से BSNL देशभर में अपने 4G सेवाओं को शुरू कर सकती है। बताया जा रहा है कि BSNL ने 4G PoC यानी प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट का ट्रायल पूरा कर लिया है। यह ट्रायल TCS के साथ मिलकर चंडीगढ़ में पूरा किया गया है। यही नहीं, बीएसएनएल को 4G उपकरणों के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ 26,821 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए सरकार की मंजूरी भी मिल गई है। डील के बाद TCS, बीएसएनएल की 4G साइटों की स्थापना करेगा और 9 साल तक अपना नेटवर्क बनाए रखेगा। बताया  गया है कि बीएसएनएल जल्द ही TCS को अपनी एक लाख साइट्स के लिए परचेज ऑर्डर देने वाली है। 

इस डील के बाद बीएसएनएल अगले साल की शुरुआत में अपनी 4G सेवाएं शुरू करेगी, ऐसी उम्‍मीद है। इसी के साथ कंपनी 5G नेटवर्क भी डिप्‍लॉय करेगी। टाटा संस की इकाई तेजस नेटवर्क, बीएसएनएल के लिए नेटवर्क रेडियो डिवाइसेज का निर्माण करेगी। गौरतलब है कि बीएसएनएल को सरकार से 1.64 लाख करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज मिला है। BSNL अपने नेटवर्क को मजबूत बनाकर पुराना यूजर बेस हासिल करना चाहती है। कंपनी अभी भी 2G और 3G नेटवर्क का इस्‍तेमाल कर रही है। उम्‍मीद की जा रही है कि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क इस क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा को और मजबूत करेगा। इससे Airtel, Jio जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती मिलेगी, जिन्‍होंने सबसे ज्‍यादा 4G यूजर बेस हासिल किया है। 

कुछ समय पहले ही BSNL ने एक ट्विटर यूजर को बताया था कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में 4G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। पहले कुछ जगहों से 4G सर्विस को शुरू किया जाएगा, फ‍िर पूरे देश में इसका विस्‍तार किया जाएगा। टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कह चुके हैं कि अगले साल तक BSNL की 4G सेवाएं देशभर में शुरू कर दी जाएंगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »