BSNL 4G नेटवर्क बस दहलीज पर, जानें कब होगा लॉन्च?

BSNL अपने 4G नेटवर्क को आत्मनिर्भर पॉलिसी के तहत पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी के तहत जारी करने जा रही है।

BSNL 4G नेटवर्क बस दहलीज पर, जानें कब होगा लॉन्च?
ख़ास बातें
  • BSNL अगस्त में 4G नेटवर्क जारी कर सकती है
  • टेस्ट रन में इसके नेटवर्क ने 40-45 Mbps की मैक्सिमम स्पीड रिकॉर्ड की थी
  • TCS, Tejas Networks और ITI मिलकर तैनात करेंगे 4G नेटवर्ट
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि BSNL जल्द अपना 4G नेटवर्क जारी करेगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई तय तारीख सामने नहीं आई है। अब, एक लेटेस्ट एजेंसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BSNL अगस्त में अपने 4G नेटवर्क रोलआउट करना शुरू करेगा। सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी सरकार की "आत्मनिर्भर" पॉलिसी के तहत स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए तीन महीने बाद अपना 4G नेटवर्क जारी करने वाली है।

पीटीआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा (via ET) है कि BSNL अगस्त में 4G नेटवर्क जारी करेगी। इसमें बताया गया है कि BSNL अधिकारियों का दावा है कि 4G नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट प्रति सेकंड (Mbps) की मैक्सिमम स्पीड को रिकॉर्ड किया गया था, जब इसे पायलट टेस्टिंग के दौरान 700 मेगाहर्ट्ज (मेगाहर्ट्ज) के प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड के साथ-साथ 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी लॉन्च किया गया था। 

बता दें कि BSNL अपने 4G नेटवर्क को आत्मनिर्भर पॉलिसी के तहत पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी के तहत जारी करने जा रही है। कंपनी ने IT कंपनी TCS और राज्य संचालित दूरसंचार अनुसंधान संगठन C-DoT के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक का उपयोग करके पंजाब में 4G सेवाएं शुरू की हैं और लगभग 8 लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।

एजेंसी को नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया, "सी-डॉट द्वारा विकसित 4G कोर पंजाब में बीएसएनएल नेटवर्क में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसे पिछले साल जुलाई में स्थापित किया गया था। ऐसी जटिल तकनीक की सफलता साबित करने में 12 महीने लगते हैं लेकिन सी-डॉट कोर 10 के भीतर स्थिर हो गया है।"

इसी अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि BSNL अगस्त में पूरे देश में आत्मनिर्भर 4G तकनीक लॉन्च करेगा।' TCS, Tejas Networks और सरकारी स्वामित्व वाली ITI को 4G नेटवर्क तैनात करने के लिए बीएसएनएल से लगभग 19,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसे 5G में अपग्रेड किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 4G, BSNL 5G, BSNL 4G Rollout Date, BSNL 4G launch date
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »