• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का दिवाली गिफ्ट! देश भर में लगा दिए 50 हजार 4G टावर, जल्‍द लॉन्‍च होगी सर्विस

BSNL का दिवाली गिफ्ट! देश भर में लगा दिए 50 हजार 4G टावर, जल्‍द लॉन्‍च होगी सर्विस

29 अक्टूबर तक BSNL की 50 हजार 4G साइटें स्‍थापित की जा चुकी थीं। उनमें से 41 हजार साइट्स चालू हो गई हैं।

BSNL का दिवाली गिफ्ट! देश भर में लगा दिए 50 हजार 4G टावर, जल्‍द लॉन्‍च होगी सर्विस

बीएसएनएल का 4G नेटवर्क पूरी तरह से भारतीय कंपनियों ने डिजाइन, डेवलप और इम्पिलिमेंट किया है।

ख़ास बातें
  • 4जी साइटों पर बीएसएनएल का काम तेज
  • 50 हजार से ज्‍यादा टावर देशभर में इंस्‍टॉल
  • अगले साल तक सर्विस लॉन्‍च होने की उम्‍मीद
विज्ञापन
BSNL 4G Launch : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL की 4G अब कभी भी लॉन्‍च हो सकती हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने पूरे देश में 50 हजार से ज्‍यादा 4G साइट्स को इंस्‍टॉल कर दिया है। इनमें से 41 हजार 4G साइटें चालू भी हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत जल्‍द आधिकारिक तौर पर BSNL 4G नेटवर्क की शुरुआत की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। BSNL 4G साइटों की खूबी है कि इन्‍हें 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है। बीते दिनों पता चला था कि अगले साल जून तक बीएसएनएल अपना 5G भी ला सकती है। 

मिन‍िस्‍ट्री ऑफ कम्‍युनिकेशंस के अनुसार, 29 अक्टूबर तक 50 हजार 4G साइटें स्‍थापित की जा चुकी थीं। उनमें से 41 हजार साइट्स चालू हो गई हैं। लगभग 5 हजार साइटों को 4G सेचुरेशन प्रोजेक्‍ट के तहत इंस्‍टॉल किया गया है। बीएसएनएल पूरे देश में एक लाख 4जी साइट्स इंस्‍टॉल करना चाहती है। 

BSNL की 4G परियोजना को पूरा करने में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने सहयोग किया है। पिछले साल मई यह काम शुरू हुआ था और TCS को BSNL के 1 लाख 4G टावरों के लिए इंस्‍ट्रूमेंट्स देने थे। इस सहयोग में तेजस नेटवर्क, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स और आईटीआई भी शामिल है। 

खास बात है कि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क पूरी तरह से भारतीय कंपनियों ने डिजाइन, डेवलप और इम्पिलिमेंट किया है। हालांकि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क पूरे देश में अगले साल तक आ सकता है। दावा यह भी है कि लॉन्चिंग के एक महीने में 4G नेटवर्क अपग्रेड हो जाएगा 5जी में। 

कंपनी अपना 5G रेडी सिम भी बेचनी लगी है। हाल ही में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में यह सिम देखा गया था। तब कंपनी 250 रुपये में सिम के साथ 45 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डेटा ऑफर कर रही थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »