Bluetooth 6

Bluetooth 6 - ख़बरें

  • Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
    Zebronics ने भारत में अपना नया Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। यह 160W RMS आउटपुट, Quad Driver स्पीकर सिस्टम, Bluetooth 5.3 और True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट के साथ आता है। स्पीकर में दो वायरलेस माइक्रोफोन, 9 RGB लाइटिंग मोड्स, माइक्रोफोन और गिटार इनपुट, साथ ही 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें USB, AUX और 32GB तक USB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। Zebronics Party Fyre 800 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Reliance Digital के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
    TecSox ने भारतीय बाजार में Prime Smart Projector लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर Android 11, 4K Video Decoding, 1080p Video Input और 180° Rotating Design के साथ आता है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे OTT ऐप्स का इनबिल्ट सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-Band Wi-Fi 6, Bluetooth और Android व iOS डिवाइस के साथ वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Auto Image Correction और Plug-and-Play सेटअप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारतीय बाजार में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च किया है। यह बजट प्रोजेक्टर 180° Rotating Stand के साथ आता है, जिससे इसे दीवार या छत पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Android 14, Netflix, YouTube, Prime Video समेत कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा WiFi 6, Bluetooth 5.0, Electric Focus, Auto Keystone Correction और 20W इनबिल्ट स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 6,990 रुपये रखी है और इसे Amazon India व अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
  • Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
    Samsung Galaxy F70 Pro को Bluetooth SIG के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - SM-E476B/DS के साथ देखा गया है। यह इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M47 के लगभग समान हो सकता है। इससे पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई थी।
  • TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    TecSox Moon Bluetooth Earbuds भारत में लॉन्च हो गए हैं। TecSox Moon ब्लूटूथ ईयरबड्स की कीमत 599 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। Moon Bluetooth Earbuds में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें इंस्टेंट पेयरिंग और वन-टच एक्टिवेशन शामिल है। ईयरबड्स 50 ms लो-लेटेंसी मोड से लैस हैं। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
    Motorola ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर सेटअप दिया गया है। Moto Buds 2 में Hi Res Audio, Spatial Audio और 55dB तक Dynamic ANC सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 11 घंटे और केस के साथ कुल 48 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Transparency Mode और Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कीमत सभी ऑफर्स के साथ 2,999 रुपये रखी गई है।
  • A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
    Apple ने अपनी Mac लाइनअप में नया MacBook Neo पेश किया है, जिसे एंट्री लेवल लैपटॉप के तौर पर लाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें A18 Pro चिप, 13 इंच Liquid Retina डिस्प्ले और 8GB यूनिफाइड मेमोरी दी गई है। लैपटॉप में 256GB और 512GB SSD स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। MacBook Neo में फैनलेस डिजाइन, 1080p FaceTime कैमरा, Wi Fi 6E और Bluetooth 6 सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग बैटरी बैकअप दे सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई है।
  • Poco M8 Pro में हो सकती है 6,330mAh की बैटरी, US FCC पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में 6,330 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Poco M7 Pro की जगह ले सकता है। Poco M8 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चल सकता है। US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2510EPC8BG के साथ लिस्टिंग हुई है।
  • Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स
    इन ईयरफोन्स में हार्ट रेट और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे हेल्थ सेंसर मिलते हैं। इससे फिटनेस पर अधिक ध्यान देने वाले यूजर्स को म्यूजिक सुनने के साथ सेहत की निगरानी करने में भी आसानी होगी। AirPods Pro 3 में स्टूडियो जैसे क्वालिटी वाले ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए AAC कोडेक के साथ Bluetooth 6 कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab S10 Lite, जानें स्पेसिफिकेशंस
    सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Android पर चलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस टैबलेट को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में पेश किया गया है।
  • Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.97 इंच AMOLED स्क्रीन, 14 दिन बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Amazfit ने नई BIP 6 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.97 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो एक AMOLED पैनल है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्ट हो जाती है जिसके लिए Ambient light सेंसर मौजूद है। इसकी बॉडी मजबूत एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम की बनी है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में भी चालू रह सकती है।
  • Samsung का मजबूत फोन Galaxy XCover 7 Pro 6GB रैम, Snapdragon चिप से होगा लैस! फीचर्स का खुलासा
    Samsung Galaxy XCover 7 Pro फोन लॉन्च से पहले FCC लिस्टिंग में नजर आया है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। लिस्टिंग में इसके कुछ फीचर्स का पता चलता है। फोन में 2G/3G/4G/5G नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ट्रिपल बैंड Wi-Fi 6 (2.4GHz/5GHz/6GHz) के साथ Bluetooth 2.4GHz, और NFC फीचर भी होगा। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • 80W पावर वाला साउंडबार URBAN Harmonic 2080 भारत में Rs 6,999 में लॉन्च, जानें खास फीचर
    URBAN स्मार्ट वियरेबल्स ने होम ऑडियो प्रोडक्ट्स में नया साउंडबार Harmonic 2080 लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह सिनेमा जैसा अनुभव देने वाली साउंड डिलीवर कर सकता है। इसमें 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है। यह 80W की पावरफुल साउंड आउटपुट दे सकता है। स्लीक डिजाइन के साथ मैटे पियानो ब्लैक फिनिश में आने वाला यह साउंडबार LED डिस्प्ले से लैस है। इसमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • 60W साउंड वाला पोर्टेबल स्पीकर Portronics Thunder 2.0 लॉन्च, RGB लाइट्स भी, जानें कीमत
    Portronics की ओर से होम म्यूजिक और पार्टी लवर्स के लिए नया Thunder 2.0 TWS स्पीकर लॉन्च किया गया है। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट है जो पार्टी जैसे मौकों और भी दिलखुश बना सकती हैं। साथ ही आउटडोर इस्तेमाल के लिए कंपनी ने IPX6 रेटिंग इसे दी है। स्पीकर में 60W की पावर आउटपुट मिलती है। कीमत Rs. 5,699 है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »