• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 30 जून से लागू होगा नया UPI नियम, पेमेंट करने वालों की खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन!

30 जून से लागू होगा नया UPI नियम, पेमेंट करने वालों की खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन!

अब तक UPI पेमेंट करते समय ऐप पर वही नाम दिखता था जो आपने कॉन्टैक्ट में सेव किया होता था, या जो रिसीवर ने UPI प्रोफाइल में लिखा हो।

30 जून से लागू होगा नया UPI नियम, पेमेंट करने वालों की खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन!

Photo Credit: Unsplash

New UPI Rule: यह बदलाव P2P और P2M दोनों तरह के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा

ख़ास बातें
  • 30 जून 2025 से हर UPI ट्रांजैक्शन में रिसीवर का बैंक रजिस्टर्ड नाम दिखेगा
  • गलत ट्रांसफर और QR स्कैम से बचाने के लिए NPCI ने लिया फैसला
  • सभी पेमेंट ऐप्स पर लागू होगा यह बदलाव - GPay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि
विज्ञापन
UPI यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत 30 जून 2025 से जब भी यूजर्स UPI से किसी को पैसे भेजेंगे, तो पेमेंट करने से पहले रिसीवर का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह बदलाव गलत ट्रांसफर और फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए लाया जा रहा है।

अब तक UPI पेमेंट करते समय ऐप पर वही नाम दिखता था जो आपने कॉन्टैक्ट में सेव किया होता था, या जो रिसीवर ने UPI प्रोफाइल में लिखा हो। लेकिन कई बार लोग फेक नाम या लोगो यूज करते हैं, जिससे फ्रॉड की घटनाएं बढ़ रही थीं। नए नियम के बाद यूजर्स QR स्कैन करें, UPI ID डालें या मोबाइल नंबर से पैसे भेजें, हर बार कन्फर्मेशन से पहले असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा।

यह बदलाव दो तरह के ट्रांजैक्शन पर लागू होगा, पहला P2P (Person to Person) यानी जब UPI यूजर्स किसी व्यक्ति को पैसे भेजते हैं और P2M (Person to Merchant) यानी जब यूजर्स किसी दुकानदार या व्यापारी को पेमेंट करते हैं

इससे उन यूजर्स को खास फायदा होगा जो अक्सर QR कोड स्कैन कर पेमेंट करते हैं। QR कोड में छेड़छाड़ कर के फेक अकाउंट से लिंक करना एक आम स्कैम बन चुका है। अब पेमेंट करने से पहले आप देख सकेंगे कि सामने वाला नाम दुकान के मालिक जैसा है या नहीं।

NPCI का कहना है कि यह नया नियम UPI ट्रांजैक्शनों की सेफ्टी को एक लेवल ऊपर ले जाएगा। साथ ही, यह बदलाव किसी भी पेमेंट ऐप पर लागू होगा, चाहे आप GPay, PhonePe, Paytm या BHIM ऐप यूज कर रहे हों।

अगर आप किसी अनजान अकाउंट में पेमेंट कर रहे हैं और नाम संदिग्ध लगे, तो उस ट्रांजैक्शन को रोकना अब आपके हाथ में होगा। नया सिस्टम यूजर को आखिरी स्टेप पर एक क्लियर चॉइस देगा कि पेमेंट भेजना है या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI new rule, NPCI
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »