BHIM ऐप में आप पेमेंट कर सकते हैं शेड्यूल

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के BHIM ऐप में पहले से ही कई काम के फीचर्स मौजूद थे

BHIM ऐप में आप पेमेंट कर सकते हैं शेड्यूल

BHIM ऐप में आप पेमेंट कर सकते हैं शेड्यूल

ख़ास बातें
  • भीम ऐप में इस फीचर की मदद से कर पाएंगे पेमेंट शेड्यूल
  • BHIM ऐप में जुड़ा यूपीआई मेंडेट फीचर
  • BHIM यूपीआई मेंडेट फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका जानें
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के BHIM ऐप में पहले से ही कई काम के फीचर्स मौजूद थे और अब UPI ट्रांजेक्शन करने वाले भीम ऐप में एक और काम का फीचर जोड़ दिया गया है। अगस्त 2018 यानी पिछले साल NPCI ने इस बात की घोषणा की थी कि UPI 2.0 में वन टाइम मेंडेट, ओवरड्राफ्ट अकाउंट और अधिक ट्रांजेक्शन लिमिट समेत कई काम के फीचर्स मिलेंगे।

BHIM ऐप को हाल ही मे मिले लेटेस्ट अपेडट के बाद ऐप में वन-टाइम मेंडेट फीचर को जोड़ दिया गया है। यह फीचर लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इस फीचर की सहायता से आप अपने पेमेंट को आसानी से शेड्यूल कर पाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आप हर महीने की 15 तारीख को अपने घर का किराया देते हैं तो आप 15 तारीख से पूर्व पेमेंट को शेड्यूल कर पाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ऐप केवल peer-to-peer यूपीआई मेंडेट की अनुमति प्रदान करता है। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर यह फीचर कैसे काम करता है।
 

BHIM ऐप पर ऐसे इस्तेमाल करें UPI मेंडेट फीचर

सबसे पहले भीम ऐप को खोले और अकाउंट लॉग-इन करने के लिए अपना 4 अंकों वाला पासवर्ड डालें। होम स्क्रीन पर बिल पे के ठीक नीचे आपको यूपी मेंडेट (“UPI Mandate”) का विकल्प दिखेगा। यहां आपको मॉय मेंडेट, क्रिएट, स्कैन और गिफ्ट जैसे चार टैब दिखेंगे। My Mandates में आपको सभी मेडेंट दिखेंगे जिन्हें आपने क्रिएट किया है। स्कैन विकल्प की मदद से आप रिसीवर के क्वयूआर कोड को स्कैन कर मेंडेट क्रिएट कर सकते हैं।
 
5j7j6t4s
क्रिएट विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको यहां हाल ही में वो यूपीआई कॉन्टेक्ट दिखाई देंगे जिन्हें आपने पैसे भेजे हैं। इनमें से आप किसी भी कॉन्टेक्ट का चयन कर सकते हैं या फिर नई यूपीआई आईडी डाल सकते हैं। इसके बाद अमाउंट डालें और फिर नीचे दिख रहे नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद यह आपसे फ्रीक्वेंसी पूछेगा।

फ्रीक्वेंसी डालने के बाद आपको वैलिडिटी (स्टार्ट और एंड डेट), रिमॉर्क लिखने के बाद Proceed पर क्लिक करें। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कंफर्म बटन दिखेगा, गौर करने वाली बात यह है कि कंफर्म करने से पूर्व एक बार फिर सारी जानकारी ध्यानपूवर्क पढ़ लें।
 

BHIM ऐप की मदद से गिफ्ट के रूप में ऐसे भेजे पैसे

भीम ऐप के यूपीआई मेंडेट फीचर की मदद से आप किसी को उपहार के रूप में पैसे भी भेज सकते हैं। इसके लिए आपको गिफ्ट पर क्लिक करना होगा। गिफ्ट पर क्लिक करने के बाद जिस कॉन्टेक्ट को पैसे भेजना चाहते हैं उनके नाम पर क्लिक कीजिए, आप चाहें तो UPI आईडी डालकर सर्च भी कर सकते हैं।

o1a4t41o

इसके बाद अमाउंट दर्ज करें और अवसर (बर्थडे, एनिवर्सरी, दिवाली आदि) का चयन कीजिए। इसके बाद एक्सपायरी डेट का चुनाव करें, मैसेज लिखकर क्रिएट बटन पर क्लिक करें। कंफर्म करने से पूर्व दर्ज की जानकारी को एक बार फिर पढ़ लें। इसके बाद आपसे 4 अंकों वाला पिन मांगा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि प्रति मेंडेट की अधिकतम ट्रांजेक्शन लिमिट 20,000 रुपये है और आप मेंडेट की अधिकतम वैलिडिटी 90 दिन सेट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BHIM App, NPCI, UPI, UPI Mandate
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »