DigiLocker, UMANG, BHIM, Rail Madad और mParivahan जैसे सरकारी ऐप्स कई जरूरी काम मिनटों में आसान बना सकते हैं। जानिए ऐसे 10 ऐप्स जो हर भारतीय के फोन में होने चाहिए।
Photo Credit: AI Generated
सरकारी ऐप्स से घर बैठे कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है
आज ज्यादातर सरकारी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी इन ऐप्स के बारे में नहीं जानते। Aadhaar डाउनलोड करने से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने, UPI पेमेंट करने, ट्रेन में शिकायत दर्ज कराने या सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने तक कई काम अब बिना सरकारी दफ्तर जाए पूरे किए जा सकते हैं। अगर आपके फोन में ये ऐप्स नहीं हैं, तो कई छोटे-छोटे काम के लिए समय और कागजी कार्रवाई दोनों बढ़ सकती है। यहां जानिए ऐसे 10 सरकारी ऐप्स, जो रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना सकते हैं।
अगर आपको बार-बार आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, RC या मार्कशीट की जरूरत पड़ती है, तो DigiLocker सबसे काम का ऐप है। इसमें सरकारी दस्तावेज डिजिटल रूप में सेव किए जा सकते हैं और कई जगह इन्हें मूल दस्तावेज के बराबर मान्यता भी मिलती है।
सैकड़ों केंद्रीय और राज्य सरकारी सेवाएं एक ही ऐप में मिलती हैं। EPFO, PAN, गैस, बिजली बिल, हेल्थ और कई दूसरी सेवाओं का एक्सेस यहीं से मिल जाता है।
Aadhaar कार्ड की डिजिटल कॉपी रखने, Virtual ID बनाने और कुछ जरूरी आधार सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए यह आधिकारिक ऐप है।
अगर बिना एक्स्ट्रा फीचर्स वाले सीधे-सादे UPI ऐप की तलाश है, तो BHIM सरकार का आधिकारिक UPI ऐप है। इससे पैसे भेजे और रिसीव किए जा सकते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस और RC की डिजिटल कॉपी देखने, वाहन की जानकारी चेक करने और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कई सेवाओं के लिए यह काम का ऐप है।
ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई, सुरक्षा, खानपान या अन्य शिकायत सीधे रेलवे तक पहुंचाने और उसका स्टेटस ट्रैक करने के लिए यह ऐप काम आता है।
ट्रेन टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन, PNR और ट्रेन स्टेटस जैसी सुविधाएं इसी आधिकारिक ऐप से मिलती हैं।
डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने और मेडिकल रिकॉर्ड को एक जगह मैनेज करने के लिए सरकार का यह ऐप इस्तेमाल किया जा सकता है।
सरकारी सर्वे, सुझाव, क्विज और नई योजनाओं की जानकारी लेने के लिए MyGov एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है।
अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो FASTag से टोल ट्रांजैक्शन, बैलेंस और रिचार्ज की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा