• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • 1 करोड़ इनाम वाले BGMI टूर्नामेंट से पहले 2 दिसंबर को शुरू होगा 'The Grind' टूर्नामेंट

1 करोड़ इनाम वाले BGMI टूर्नामेंट से पहले 2 दिसंबर को शुरू होगा 'The Grind' टूर्नामेंट

सेमी-फाइनल से आगे निकलने वाली 16 टीम्स iQoo Battlegrounds Mobile India Series 2021 के ग्रैंड फिनाले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, और जीतने वाली टीम को 1 करोड़ की इनाम राशि मिलेगी।

1 करोड़ इनाम वाले BGMI टूर्नामेंट से पहले 2 दिसंबर को शुरू होगा 'The Grind' टूर्नामेंट

जल्द IQoo Battlegrounds Mobile India Series 2021 शुरू होने वाली है

ख़ास बातें
  • BGMI अगले महीने India Series 2021 टूर्नामेंट शुरू करने वाला है
  • इस सीरीज़ से पहले शुरू होगा The Grind टूर्नामेंट
  • 2-16 दिसंबर के बीच चलेगा 'द ग्राइंड'
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India Series 2021 दिसंबर में शुरू होने वाली है। बैटल रोयाल गेम ने अब 'The Grind' की घोषणा की है, जो एक छोटा टूर्नामेंट है, जिसमें 32 टॉप टीम्स शामिल हैं, जो आगामी टूर्नामेंट में खेलने से पहले दो हफ्तों तक प्रतिस्पर्धा करेंगी। द ग्राइंड 2 दिसंबर से शुरू होगा और 16 दिसंबर को iQoo Battlegrounds Mobile India Series 2021 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अगले दो हफ्तों तक जारी रहेगा। इसमें केवल आमंत्रित टीमें ही भाग ले सकेंगी, जबकि अन्य गेमर्स को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए क्वालिफायर्स खेलने होंगे।

डेवलपर Krafton ने Instagram और Facebook पर BGMI में टॉप टीम्स के लिए अपकमिंग टूर्नामेंट की घोषणा की, जिसमें खुलासा किया गया कि "टॉप टीम्स" को अपकमिंग बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज़ में अपनी योग्यता साबित करनी होगी। ये भारत में बेस्ट BGMI गेमर्स और टीम्स होने की संभावना है।

iQoo Battlegrounds Mobile India Series 2021 के हिस्से के रूप में, Krafton इन-गेम क्वालिफायर के साथ-साथ द ग्राइंड नाम का छोटा टूर्नामेंट चलाएगा। टूर्नामेंट के नियम कहते हैं कि इसमें तीन राउंड होंगे और क्वालीफाई करने के बाद टूर्नामेंट में कुल 1,024 टीम्स भाग ले सकेंगी। एलिमिनेशन के बाद, क्वार्टर फाइनल राउंड में कथित तौर पर 64 टीमें होंगी, जिनका एक-दूसरे के खिलाफ मैच होगा, जिसके बाद सेमीफाइनल में जाने वाली 24 टीमें तीन ग्रुप्स में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

सेमी-फाइनल से आगे निकलने वाली 16 टीम्स iQoo Battlegrounds Mobile India Series 2021 के ग्रैंड फिनाले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, और जीतने वाली टीम को 1 करोड़ की इनाम राशि मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »