Battery Manufacturing

Battery Manufacturing - ख़बरें

  • भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
    भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इससे देश में बने EVs की इंटरनेशनल लेवल पर लोकप्रियता बढ़ने का संकेत मिल रहा है। भारत से इलेक्ट्रिक कारों का सबसे अधिक एक्सपोर्ट स्पेन को किया गया था। यह एक्सपोर्ट लगभग 14.64 करोड़ डॉलर का है। देश से EVs के कुल एक्सपोर्ट में स्पेन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है।
  • भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
    रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं।
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
    इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। इस मार्केट में सैमसंग का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रह सकता है।
  • Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में देश में बजाज ऑटो के कुल रेवेन्यू में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 30 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में बजाज ऑटो को TVS Motor, Ather Energy और Hero MotoCorp से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
    एपल की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग को लगभग एक-तिहाई घटाने की योजना है। हालांकि, एपल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस अमेरिकी कंपनी ने कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से डिमांड पर असर का आकलन किया है। इस आकलन के आधार पर आगामी स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटेजी में बदलाव किया जा सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
    एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। कंपनी ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
    EV के सेगमेंट में MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है।
  • TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
    हाल ही में कंपनी ने iQube S वेरिएंट को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.7 kWh की बैटरी है। iQube S की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। iQube S को Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Titanium Grey Matte कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
    हाल ही में एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में 1.7 प्रतिशत की कमी हुई है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की लगभग 28.4 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है। मेमोरी पार्ट्स के महंगे होने का स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ा है।
  • Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
    कंपनी के बेंगलुरु के एक्सपीरिएंस सेंटर में मॉडल Y और मॉडल Y L की बिक्री की जाएगी। टेस्ला ने बताया है कि भारत में वह ऑफ्टर-सेल्स सपोर्ट को मजबूत कर रही है। कंपनी के मॉडल Y L की भारत में जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचाया जा रहा है। टेस्ला के Model Y L का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
  • Ola के 4680 भारत सेल पावर्ड S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला ICAT से सर्टिफिकेशन
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है। S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
    टाटा मोटर्स की EV की बिक्री में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट हुई है। M&M की बिक्री लगभग 4.5 प्रतिशत घटी है। इस मार्केट में MG Motor की बिक्री में लगभग 10.3 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, MG Motor की Windsor EV ने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ने लॉन्च के बाद से 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की थी।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
    अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस लगभग 22 प्रतिशत घटकर लगभग 1,48,000 यूनिट्स के रहे हैं। TVS Motor ने बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। इस कंपनी ने 37,661 यूनिट्स की बिक्री की है और इसका मार्केट शेयर लगभग 25 प्रतिशत का है। पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की रही है।
  • Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
    S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा।
  • Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »