टूटी सड़क हो या गड्ढा, इस सरकारी ऐप से घर बैठे ऑनलाइन करें शिकायत

इस गाइड में जानिए Sameer App को डाउनलोड कर उसका सही इस्तेमाल कैसे करें।

टूटी सड़क हो या गड्ढा, इस सरकारी ऐप से घर बैठे ऑनलाइन करें शिकायत

Photo Credit: Unsplash/ ACatInABox

“Sameer” ऐप Android और iOS डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • सड़क पर गड्ढा दिखा? Sameer App से फोटो भेजें और शिकायत तुरंत दर्ज करें
  • लोकेशन और तस्वीर के साथ भेजें रिपोर्ट, ट्रैक करें स्टेटस भी
  • सड़कों की शिकायत अब मोबाइल ऐप से करें, बिना ऑफिस जाए
विज्ञापन
भारत सरकार की संस्था Central Pollution Control Board (CPCB) ने Sameer App तैयार किया है, जो एक फ्री मोबाइल ऐप है। यह आपको रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI), मौसम की स्थिति दिखाता है। यूं तो यह ऐप पहले से आसपास हो रहे प्रदूषण को लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है, लेकिन अब इस ऐप का एक और यूज जोड़ा गया है। CPCB ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि अब नागरिक इस ऐप के जरिए टूटी सड़क या गड्ढों की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। 

इस गाइड में जानिए Sameer App को डाउनलोड कर उसका सही इस्तेमाल कैसे करें।
 

1. App इंस्टॉल करें और पर्मिशन्स दें

सबसे पहले “Sameer” ऐप को अपने Android या iOS डिवाइस पर डाउनलोड करें। यह ऐप Central Pollution Control Board (CPCB) द्वारा पब्लिश्ड है और इसे Google Play या App Store से मुफ्त में इंस्टॉल किया जा सकता है।

इंस्टॉलेशन के बाद, ऐप को जरूरी पर्मिशन्स दें। इसमें लोकेशन एक्सेस देना होता है ताकि यह आपकी सटीक जानकारी ले सके।
 

2. लॉग-इन करें

अब नीचे मौजूद Complaints ऑप्शन पर टैप करें। ऐसा करने पर यह आपको पहले लॉग-इन करने के लिए कहेगा।

यहां अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एंड्रेस दर्ज करें और लॉगइन करें।
 

3. शिकायत दर्ज करना शुरू करें

अब नीचे दाईं ओर मौजूद Add New Complaint बटन पर टैप करें। पूछे जाने पर अपनी गैलरी का एक्सेस दें।

यहां आपको सबसे ऊपर कैटेगरी को चुनना है, जिसमें ज्यादातर कैटेगरी वायु प्रदूषण से संबंधित है, लेकिन यदि आप टूटी सड़क या गड्ढों के लिए शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो आपको 'Unpaved Road/Pit' ऑप्शन को चुनना है।

अब आपको टूटी सड़क या गड्ढे की फोटो अटैक करनी होगी।

आप नीचे अपनी शिकायत को विस्तार से लिख भी सकते हैं।

इसके बाद आपको अपनी करंट लोकेशन देनी होगी और राज्य, शहर, रोड का नाम/ एरिया/ लैंडमार्क और पिनकोड जैसी डिटेल्स को सबमिट करना होगा।

आखिर में आपको अपनी निजी जानकारी को दर्ज करना होगा और 'Lodge Complaint' बटन पर टैप करना होगा।

ऐसा करने से आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी, जिसे आप 'Complaints' टैब पर ट्रैक भी कर सकते हैं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SAMEER App, government apps
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »