दिल्ली का AQI था 490, लेकिन इस इंटरनेशनल ऐप ने दिखाया 1600, जानें क्या है अंतर?

भारत का AQI 500 पर सीमित किया गया है - जिसका मतलब है कि AQI का इससे अधिक होना एक बड़ी चेतावनी है कि प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर है।

दिल्ली का AQI था 490, लेकिन इस इंटरनेशनल ऐप ने दिखाया 1600, जानें क्या है अंतर?
ख़ास बातें
  • IQAir एक इंटरनेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग ऐप है
  • इस ऐप में दिल्ली का मैक्सिमम AQI 1,600 रिकॉर्ड किया गया था
  • इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से यह AQI भारतीय स्टैंडर्ड के समान ही है
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी गंभीर रूप से खराब हो गई है, दूसरे शब्दों में कहें तो जहरीली हो गई है। यदि आप भी दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो आप जरूर एयर क्वालिटी चेक करते होंगे। यूं तो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आजकल एयर क्वालिटी को 450 से 500 तक दिखाता है, लेकिन यदि आप IQAir पर इसे जांचेंगे, आपको यह आंकड़ा 1,600 तक भी दिखाई दे सकता है। यदि आप सोच रहे हैं कि यह ऐप गलत बता रहा है या इसमें कोई ग्लिच है, तो आप गलत हैं, क्योंकि IQAir द्वारा दिखाए जाने वाला आंकड़ा दूसरे मैथड के जरिए आंका जाता है। चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

IQAir एक इंटरनेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग ऐप है, जिसके अनुसार, वर्तमान में दिल्ली का मैक्सिमम AQI 1,600 है, जबकि भारत में सेंट्रल पॉल्यूशन ऑफ कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में सबसे खराब आकंड़ा 450 से 500 के बीच था। दरअसल ऐसा भारत और ग्लोबली AQI मापने के स्टैंडर्ड के चलते होता है। NDTV के अनुसार, भारत में PM 2.5 का पैमाना 60 है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का स्टैंडर्ड अपनाने वाले कुछ देशों में यह पांच या दस है। इसी तरह भारत का AQI 500 पर सीमित किया गया है - जिसका मतलब है कि AQI का इससे अधिक होना एक बड़ी चेतावनी है कि प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर है।

सीपीसीबी के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक AQI को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से 500 के ऊपर बहुत गंभीर माना जाता है।

दूसरी ओर, IQAir - जो अमेरिकी मॉडल पर आधारित है, 500 से ऊपर AQI को 'खतरनाक' दिखाता है। बता दें कि IQAir ने भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में अपने सेंसर इंस्टॉल किए हैं, जिसके जरिए ऐप दिल्ली के प्रदूषण पर नजर रखता है। हालांकि, CPCB के आंकड़ों को हमें ज्यादा महत्व देना चाहिए, क्योंकि सरकारी एजेंसी के वर्तमान में 40 रियल-टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन दिल्ली में काम करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IQAir, IQAir report, AQI, delhi AQI, AQI India, CPCB
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »