Apple Iphone Cost

Apple Iphone Cost - ख़बरें

  • कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
    Apple साल 2026 की शुरुआत को अपने लिए काफी अहम बनाने की तैयारी में है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में iPhone 17e, अपडेटेड iPads और नए Macs लॉन्च कर सकती है। Apple का फोकस इस बार उभरते बाजारों और एंटरप्राइज कस्टमर्स पर रहने वाला है। रिपोर्ट में लो कॉस्ट MacBook, नए MacBook Pro मॉडल्स और iOS 26.4 अपडेट का भी जिक्र है। साल के दूसरे हिस्से में फोल्डेबल iPhone और OLED स्क्रीन वाले MacBook Pro जैसे बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
  • Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक
    Apple जल्द ही एक नया एंट्री लेवल MacBook लॉन्च कर सकता है, जो कीमत के मामले में Windows लैपटॉप्स को सीधी टक्कर देगा। MirrorDaily की रिपोर्ट के मुताबिक, इस MacBook में iPhone 16 Pro सीरीज वाला A18 Pro चिप दिया जा सकता है और इसकी कीमत 699 से 799 डॉलर के बीच हो सकती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह M1 MacBook Air के करीब बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अगले एक साल में इस मॉडल के लाखों यूनिट्स का ऑर्डर दे सकता है।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार? कीमत कर सकती है मायूस, ये है बड़ी वजह
    iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ सकती है और इसकी सबसे बड़ी वजह नए A20 Pro चिपसेट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार TSMC के 2nm प्रोसेस नोड पर बने चिप का इस्तेमाल करेगा, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पहले से काफी ज्यादा है। इसी वजह से Apple को प्रति चिप ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कैमरा हार्डवेयर में बदलाव जैसी सेकेंडरी वजहें भी लागत को थोड़ा बढ़ा सकती हैं। हालांकि, अभी तक Apple की ओर से कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Amazon Prime Day Sale 2025: बंपर डिस्काउंट पर iPhone 15! बिना किश्त की EMI अलग से, चेक करें ये डील
    Amazon Prime Day 2025 Sale: Apple iPhone 15 को सितंबर 2023 में भारत में उपलब्ध कराया गया था और उस समय इसका लॉन्च प्राइस 79,990 रुपये था। अब, Amazon Prime Day Sale 2025 में iPhone 15 को फिर से बहुत सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। सेल के दौरान iPhone 15 को 57,249 रुपये (कार्ड ऑफर मिलाकर) की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका है। इस कीमत में बेस 128GB वेरिएंट मिलेगा। iPhone 15 को 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ट्रंप के 25 प्रतिशत के टैरिफ के बावजूद अमेरिका में सस्ते होंगे मेड इन इंडिया iPhone
    अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने भारत में बनने वाले आईफोन्स पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। GTRI की रिपोर्ट में रिपोर्ट में लगभग 1,000 डॉलर (लगभग 85,100 रुपये) के आईफोन की मौजूदा वैल्यू चेन के आधार पर यह जानकारी दी है। इसमें 12 से अधिक देशों का योगदान होता है। इस वैल्यू में एपल की सबसे अधिक लगभग 450 डॉलर प्रति डिवाइस की हिस्सेदारी होती है।
  • iPhone 16 Pro Max की कीमत से एक तिहाई है उसे बनाने की लागत, यहां जानें प्राइस का पूरा ब्रेकडाउन
    हाल ही में iPhone 16 Pro Max का बिल ऑफ मटेरियल (BOM) ऑनलाइन सामने आया है, जिससे डिवाइस की कुल मैन्युफैक्चरिंग लागत का पता चलता है। iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट को बनाने में कुल $485 (लगभग 30,000 रुपये) खर्चा आता है। यह iPhone 15 Pro Max की BOM कीमत $453 (लगभग 38,000 रुपये) से $32 अधिक है। डिस्प्ले और रियर कैमरा सिस्टम यूनिट iPhone 16 Pro Max के सबसे महंगे हिस्से हैं, जिनकी कीमत $80 (लगभग 3,800 रुपये) है
  • iPhone के पुराने मॉडल्स की बैटरी बदलना होगा महंगा
    कंपनी ने पिछले वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी थी। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »