• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 16 Pro Max की कीमत से एक तिहाई है उसे बनाने की लागत, यहां जानें प्राइस का पूरा ब्रेकडाउन

iPhone 16 Pro Max की कीमत से एक तिहाई है उसे बनाने की लागत, यहां जानें प्राइस का पूरा ब्रेकडाउन

इस साल, Apple ने नए iPhone 16 Pro Max के कैमरा, डिस्प्ले और चिपसेट को अपग्रेड किया है और इससे हैंडसेट के प्रोडक्शन की लागत में बढ़ोतरी हुई है।

iPhone 16 Pro Max की कीमत से एक तिहाई है उसे बनाने की लागत, यहां जानें प्राइस का पूरा ब्रेकडाउन

Photo Credit: Apple

iPhone 16 Pro Max की अमेरिका में कीमत $1,199 (roughly Rs. 1,00,700) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • इसके 256GB वेरिएंट को बनाने में कुल $485 (लगभग 30,000 रुपये) खर्चा आता है
  • यह iPhone 15 Pro Max की BOM कीमत $453 (लगभग 38,000 रुपये) से $32 अधिक है
  • डिस्प्ले और रियर कैमरा यूनिट iPhone 16 Pro Max के सबसे महंगे हिस्से हैं
विज्ञापन
पिछले महीने Apple ने iPhone 16 लाइनअप को पेश किया था, जिसके बाद से iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के टियरडाउन वीडियो और ड़्यूरेबिलिटी टेस्ट वेब पर हर जगह फैले हुए हैं। हाल ही में, iPhone 16 Pro Max का बिल ऑफ मटेरियल (BOM) ऑनलाइन सामने आया है, जिससे डिवाइस की कुल मैन्युफैक्चरिंग लागत का पता चलता है। लेटेस्ट फ्लैगशिप की बीओएम लागत इसकी पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में $32 (लगभग 2,500 रुपये) अधिक है। इस साल, Apple ने नए iPhone 16 Pro Max के कैमरा, डिस्प्ले और चिपसेट को अपग्रेड किया है और इससे हैंडसेट के प्रोडक्शन की लागत में बढ़ोतरी हुई है।
 

iPhone 16 Pro Max Bill of Materials Hits $485

AppleInsider द्वारा देखे गए टीडी कोवेन के कॉस्ट ब्रेकडाउन के अनुसार, iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट को बनाने में कुल $485 (लगभग 30,000 रुपये) खर्चा आता है। यह iPhone 15 Pro Max की BOM कीमत $453 (लगभग 38,000 रुपये) से $32 अधिक है।

डिस्प्ले और रियर कैमरा सिस्टम यूनिट iPhone 16 Pro Max के सबसे महंगे हिस्से हैं, जिनकी कीमत $80 (लगभग 3,800 रुपये) है, हरेक की लागत कुल BOM का लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा है। iPhone 15 Pro Max के समान डिस्प्ले और रियर कैमरा कंपोनेंट की लागत क्रमशः $75 (लगभग 6,200 रुपये) और $70 (लगभग 6,000 रुपये) है।

टीडी कोवेन रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 Pro Max के नए कैमरा कंट्रोल बटन की कीमत $19 (लगभग 1,500 रुपये) है, जो iPhone 15 Pro Max के एक्शन बटन से सिर्फ $3 अधिक है। नई रैम टेक्नोलॉजी की कीमत $17 (लगभग 1,200 रुपये) है, जो iPhone 15 Pro Max की $12 (लगभग 1,000 रुपये) लागत से अधिक है। नई बायोनिक चिप की लागत $45 (लगभग 3,700 रुपये) है, जबकि इंटरनल स्टोरेज की लागत $25 (लगभग 2,000 रुपये) है।

iPhone 16 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत $1,199 (लगभग 1,00,700 रुपये) से शुरू होती है, जो इसकी $485 की BOM लागत का लगभग एक-तिहाई अधिक है। इससे पता चलता है कि Apple के पास बेची गई प्रत्येक यूनिट के लिए 59.6 प्रतिशत का ग्रॉस मार्जिन है।

iPhone 16 Pro Max के 256GB मॉडल की भारत में कीमत 1,44,900 रुपये है। यह नई A18 Pro चिप पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट (प्रोमोशन) और 2,000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.9-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का वाइड प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। हैंडसेट में फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »