Android Beta

Android Beta - ख़बरें

  • Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
    Android 17 का रोलआउट अब करीब आ गया है। कंपनी ने Android 17 Beta 1 का रोलआउट शुरू कर दिया है। जिसके बाद Android 17 ऑफिशियल वर्जन भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नए एंड्रॉयड अपग्रेड में कंपनी ने प्राइवेसी, सिक्योरिटी, और परफॉर्मेंस में कई सुधार किए हैं।
  • रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन
    WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए बीटा फीचर्स तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक नया बदलाव शुरू किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुछ नॉन-बीटा यूजर्स को भी ऐप के अंदर “Early access to features” का ऑप्शन दिख रहा है। इससे यूजर्स बिना Google Play Store के बीटा स्लॉट या थर्ड-पार्टी APK के बीटा फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रोलआउट फिलहाल लिमिटेड है और कुछ मामलों में टॉगल अपने आप ऑफ होने जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। कंपनी की ओर से अभी बड़े रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • नहीं मिस होगा किसी का WhatsApp Status, तुरंत मिलेगा नोटिफिकेशन! जानें क्या है अपकमिंग फीचर?
    WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जो उन लोगों के लिए खास है जो कुछ कॉन्टैक्ट्स के हर अपडेट पर नजर रखना चाहते हैं। अब यूजर्स अपने पसंदीदा Contacts के Status अपडेट पर सीधा नोटिफिकेशन पा सकेंगे। मतलब अब बार-बार Status टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी, ऐप खुद आपको बता देगा जब आपका कोई चुनिंदा कॉन्टैक्ट नया Status लगाएगा। ये फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए टेस्टिंग स्टेज में है और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे रोलआउट होगा।
  • कॉल मिस हुई? अब तुरंत भेज पाओगे वॉइस मैसेज, WhatsApp ला रहा है नया फीचर
    WhatsApp ने अपने Android बीटा वर्जन में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसमें अगर किसी कॉल का जवाब नहीं मिलता तो यूजर्स तुरंत वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। ये फीचर बिल्कुल पारंपरिक वॉइसमेल जैसा काम करता है और कॉल मिस होने के तुरंत बाद स्क्रीन पर शॉर्टकट दिख जाता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर तक पहुंच चुका है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा यूजर्स को मिलेगा। इसे अलग से ऑन करने की जरूरत नहीं, अपडेट मिलते ही यह ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाएगा।
  • WhatsApp कैमरा से भी आएगी बढ़िया लो-लाइट फोटो! जानिए कब मिलेगा फीचर
    WhatsApp ने अपने Android बीटा ऐप के लिए कैमरा इंटरफेस में नया Night Mode फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। बीटा वर्जन 2.25.22.2 में यह फीचर चुनिंदा यूजर्स को मिला है। अब जैसे ही कोई यूजर ऐप के इनबिल्ट कैमरा से लो-लाइट या कम रोशनी वाले माहौल में फोटो क्लिक करने जाता है, स्क्रीन के ऊपर एक चंद्रमा (मून) आइकन नजर आता है। इस आइकन को टैप करने पर नाइट मोड एक्टिव हो जाता है। यह ऑप्शन मैन्युअली ऑन करना पड़ता है।
  • रिप्लाई करना भूल जाते हैं? WhatsApp का नया फीचर आपको दिलाएगा याद, जानें कैसे करता है काम?
    WhatsApp ने अपनी बीटा वर्जन में नया 'Remind Me' फीचर टेस्टिंग के लिए लाइव कर किया है, जो यूजर्स को किसी भी मैसेज के लिए रिमाइंडर सेट करने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स खास मैसेज को लंबे समय तक भूलने से बच सकते हैं, खासकर तब जब बहुत सारी चैट्स में जरूरी मैसेज गुम होने का खतरा हो। WhatsApp Remind Me फीचर यूज करना बेहद आसान है। यूजर को जिस मैसेज पर रिमाइंडर लगाना है, उस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करके उसे हाइलाइट करना होगा, जिसके बाद टॉप पर मौजूद मेन्यू में एक एक्स्ट्रा घंटी का आइकन दिखाई देगा।
  • WhatsApp चैट्स खोलो या ना खोलो, अपकमिंग AI फीचर बताएगा सबसे जरूरी बातें!
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नया और इनोवेटिव फीचर लाने की तैयारी में जुटा है, जिसका नाम 'Quick Recap' होगा। इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी ये है कि अब आपको ढेर सारे अनरीड मैसेज में खोने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp खुद आपके लिए कई चैट्स की समरी, यानी रीकैप तैयार कर देगा। बढ़ते ग्रुप्स और चैटिंग में बार-बार पीछे छूटे मेसेजेस के बीच यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो एक साथ कई कॉन्वर्सेशन संभालते हैं।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 करेंगे एंड्रॉयड 16 पर काम, कंपनी ने किया कंफर्म
    Samsung ने यह खुलासा किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर चलने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे। Galaxy Z Fold 7 में कम से कम 12GB RAM शामिल होगी। इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। हाल ही में Galaxy Z Fold 7 मॉडल नंबर SM-F966N के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर नजर आया।
  • Android 16 में नहीं दिखेगी फोन की बैटरी हेल्थ! लेटेस्ट बीटा वर्जन से फीचर गायब ...
    Android 16 Beta 4 में बग आ गया है जो बैटरी हेल्थ पेज को प्रभावित करता है। 9to5Google की ओर से इस बग के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई थी। इस बग के होने का मतलब है कि यूजर्स फोन में बैटरी हेल्थ स्टेटस नहीं चेक कर सकेंगे। या हो सकता है कि गूगल ने इस फीचर को नए एंड्रॉयड वर्जन में हटा ही दिया हो।
  • WhatsApp में फालतू नहीं बर्बाद होगा डेटा, डाउनलोड होने वाली मीडिया की क्वालिटी यूजर तय करेंगे!
    WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Android के लिए जारी किए गए WhatsApp beta version 2.25.12.24 में एक नया फीचर जोड़ा गया है। WhatsApp अब एक ऐसा सिस्टम बना रहा है, जिसमें जब कोई यूजर हाई क्वालिटी में फोटो भेजेगा, तो ऐप उस इमेज का एक स्टैंडर्ड वर्जन भी तैयार करेगा। अगर रिसीवर की सेटिंग्स में ऑटो-डाउनलोड सिर्फ स्टैंडर्ड क्वालिटी के लिए सेट है, तो उस केस में वही वर्ज़न डाउनलोड होगा। हालांकि, अगर यूजर चाहे तो बाद में उसी इमेज या वीडियो की HD क्वालिटी भी मैन्युअली डाउनलोड कर सकता है, बशर्ते वो अभी भी सर्वर पर मौजूद हो।
  • Android 16 रिलीज होगा धांसू नए फीचर्स के साथ! इन डिवाइसेज पर मिल रहा Beta वर्जन, जानें सबकुछ
    Google ने Android 16 के रिलीज की तैयारी कर दी है। गूगल का नेक्स्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपने स्टेबिलिटी फेज में पहुंच चुका है। कंपनी Android 16 के दो डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर चुकी है। एंड्रॉयड 16 को कंपनी जून 2025 में रिलीज कर सकती है। नए वर्जन में नोटिफिकेशन, फोटो पिकर, कैमरा, प्रोफेशनल वीडियो में कंपनी ने कई सुधार करने की बात कही है। हैप्टिक्स और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी बेहतर होगा।
  • Android 16: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ रहा Android 16, लॉन्च टाइम का खुलासा
    Android 16 का रिलीज साल की पहली छमाही में देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने अगले Android OS वर्जन को जून 2025 में ही रिलीज कर सकती है। बार्सेलोना में Mobile World Congress (MWC) 2025 में एक पब्लिकेशन को कथित तौर पर कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगला एंड्रॉयड वर्जन जून में रिलीज होने वाला है।
  • WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सऐप ला रहा है बड़े काम का फीचर, जल्द सभी चैट में बना सकेंगे इवेंट!
    WhatsApp फीचर ट्रैकर WaBetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.3.6 में एक नए फीचर को स्पॉट किया है। यह इवेंट फीचर है, जो व्यक्तिगत चैट में भी काम कर रहा है। इससे पहले केवल ग्रुप या कम्युनिटी में इवेंट बनाए जा सकते थे। नए वर्जन में इस फीचर को व्यक्तिगत चैट के लिए भी देखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि यहां भी यूजर इवेंट बनाना, इसके लिए डेट या टाइम सेट करना, रिमाइंडर सेट करना आदि काम कर सकेंगे। 
  • WhatsApp Upcoming Feature: इस नए फीचर के बाद व्हाट्सऐप हो जाएगा रंगीन, चैट ढूंढने में होगी आसानी!
    WhatsApp फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.24.12 वर्जन में एक नए फीचर को देखा है। ट्रैकर ने पाया कि व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए नए थीम वाले आइकन जोड़ने पर काम कर रहा है। इसके आने के बाद कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट के लिए, खासतौर पर बिना प्रोफाइल पिक्चर वाले अकाउंट को अलग कलर से दिखाया जाएगा।
  • WhatsApp पर आ रहे हैं Snapchat जैसे कैमरा इफेक्ट; फिल्टर्स और बैकग्राउंड से बढ़ेगा कॉलिंग का मजा!
    Android के लिए WhatsApp को एक नया फीचर मिल सकता है जो ऐप के अंदर वीडियो कॉल और फोटो को कैप्चर करने को मजेदार बनाने का काम करेंगे। एक फीचर ट्रैकर के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कैमरा इफेक्ट्स को टेस्ट कर रहा है। कहा जा रहा है कि नया फीचर किसी फोटो को कैप्चर करते समय या वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स के फेस पर फिल्टर, बैकग्राउंड और अन्य इफेक्ट जोड़ता है।

Android Beta - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »