Airtel Wifi

Airtel Wifi - ख़बरें

  • Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
    Airtel ने अपनी बंडल सर्विस Airtel Black को One Airtel नाम से रीब्रांड करना शुरू कर दिया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स पहले की तरह Airtel Postpaid, Wi-Fi और DTH या IPTV सेवाओं को एक ही प्लान में जोड़ सकेंगे। कंपनी इंस्टॉलेशन फीस नहीं ले रही, लेकिन कुछ नए कनेक्शन्स के लिए एडवांस पेमेंट देना होगा। Wi-Fi और DTH कनेक्शन्स के लिए अलग-अलग एडवांस राशि तय की गई है, जिसे बाद में यूजर्स के बिल्स में एडजस्ट कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा Airtel Black यूजर्स फिलहाल पुराने प्लान्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • BSNL का दमदार परफॉर्मेंस, प्रति यूजर रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा
    हाल ही में BSNL के वर्कर्स ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से कंपनी की मदद करने का निवेदन किया था। BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस ने प्रधानमंत्री मोदी से सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी कंपनियों को कंपनी की 4G सर्विसेज का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। इन एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी।
  • BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
    BSNL की एंप्लॉयी यूनियंस का कहना है कि इस तरह के निर्देश से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और कंपनी को वित्तीय मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही यह कदम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है।
  • Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
    BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है। हालांकि, BSNL ने कुछ सर्कल में वायरलेस सब्सक्राइबर्स को बढ़ाया है लेकिन इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। कंपनी के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। BSNL ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है।
  • BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
    देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।
  • BSNL ने लॉन्च की WiFi कॉलिंग सर्विस, 5G नेटवर्क के लिए पूरा किया ट्रायल
    VoWiFi से मोबाइल नेटवर्क पर कंजेशन को घटाने में मदद मिलती है और यह मुफ्त होती है। BSNL ने बताया है कि उसके नेटवर्क को मॉडर्नाइज करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले कंपनी ने e-SIM सर्विस को भी उपलब्ध कराया था। इससे कंपनी की मोबाइल सर्विस के लिए कस्टमर्स को फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
    इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।
  • स्मार्टफोन्स में प्री-इंस्टॉल्ड नहीं होगा Sanchar Saathi ऐप, सरकार ने वापस लिया ऑर्डर
    विपक्षी दलों ने सरकार के इस आदेश का कड़ा विरोध किया था। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने कहा था कि इससे नागरिकों के प्राइवेसी से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन होगा और इस ऐप का इस्तेमाल लोगों की जासूसी करने के लिए हो सकता है। हालांकि, इस विवाद के बाद टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि स्मार्टफोन्स में इस ऐप को डिलीट किया जा सकेगा।
  • BSNL को मिला 4G लॉन्च का फायदा, रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी
    ARPU से किसी टेलीकॉम कंपनी को प्रति यूजर मिलने वाले औसत रेवेन्यू की जानकारी मिलती है। हालांकि, इस मापदंड में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL काफी पीछे है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का ARPU लगभग 250 रुपये और Bharti Airtel का 211 रुपये का है। सितंबर तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 5,347 करोड़ रुपये का रहा है।
  • 667 रुपये में पूरी महीने चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, Excitel का प्लान दे रहा Airtel और Jio को भी टक्कर
    Excitel के 100mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि सिर्फ डाटा का लाभ प्रदान करता है। यह एक ऑनबोर्डिंग प्लान है जो कि 3 महीने की वैधता के साथ आता है। बाजार में इस प्लान की टक्कर Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber के 100Mbps वाले प्लान से हो रही है जो कि इंटरनेट के साथ फ्री वायस कॉलिंग और कुछ अन्य फायदे भी प्रदान करते हैं।
  • घर में बेकार पड़े पुराने राउटर को ऐसे बनाओ Wi-Fi रेंज एक्सटेंडर, हर कोने में मिलेंगे फुल सिग्नल और हाई-स्पीड इंटरनेट
    आजकल हर घर में इंटरनेट उतना ही जरूरी हो गया है जितना बिजली या पानी। लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि घर के किसी हिस्से में नेटवर्क अच्छा चलता है, तो किसी कोने में Wi-Fi सिग्नल गायब हो जाता है। खासकर बड़े घरों या डबल-फ्लोर अपार्टमेंट्स में ये दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे में लोग नया रेंज एक्सटेंडर या Mesh राउटर सिस्टम खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके घर में पुराना Wi-Fi राउटर पड़ा है, तो उसे ही आप एक दमदार रेंज एक्सटेंडर या एक्सेस पॉइंट (AP) में बदल सकते हो और वो भी बिना कोई नया खर्च किए।
  • Wifi कवरेज की टेंशन खत्म, घर के कोने-कोने में हाई-स्पीड इंटरनेट, वो भी 99 रुपये में!
    Airtel ने Coverage+ WiFi Extender पेश किया है, जो आपके घर के हर कोने तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का समाधान है। 99 रुपये प्रति माह और 1,000 रुपये डिपॉजिट पर मिलने वाली यह सर्विस mesh WiFi टेक्नोलॉजी से पावर्ड है और 4,000 sq ft तक कवरेज देती है। अब मल्टीपल फ्लोर्स और 60+ डिवाइस पर भी स्टेबल इंटरनेट मिलेगा।
  • Airtel लाई Rs 699 में धांसू Wi-Fi प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट, ZEE5, Hotstar, Netflix जैसे 23 OTT का एक्सेस!
    Airtel ने अपने यूजर्स के लिए ZEE5 के साथ भागीदारी में एक धांसू इंटरनेट प्लान पेश किया है। यह प्लान मात्र Rs 699 से शुरू होता है। Airtel Wi-Fi प्लान के साथ कंपनी ZEE5 का फ्री एक्सेस दे रही है जिसमें प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ओरिजनल वेब सीरीज, मूवी और कई तरह अन्य शो भी देख सकते हैं। कंटेंट को कई भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है।
  • BSNL का बढ़ा रेवेन्यू, लॉस में हुई कमी, अगले वर्ष कंपनी लॉन्च करेगी 5G नेटवर्क
    पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस लगभग 2,951 करोड़ रुपये का था। पिछले कुछ महीनों में BSNL को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑपरेशंस से BSNL का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,235 करोड़ रुपये का रहा है।
  • BSNL को 6 महीने में लाखों सब्सक्राइबर्स का फायदा, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मुश्किल
    इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या 8.68 करोड़ से बढ़कर लगभग 9.18 करोड़ पर पहुंच गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा से पता चलता है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या जून से घटने लगी थी और BSNL के सब्सक्राइबर्स इसी महीने से बढ़ने शुरू हुए थे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »