Airpods Smartphone

Airpods Smartphone - ख़बरें

  • Apple ने किया 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट
    केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन्स की शिपमेंट की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है।
  • Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स
    इन ईयरफोन्स में हार्ट रेट और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे हेल्थ सेंसर मिलते हैं। इससे फिटनेस पर अधिक ध्यान देने वाले यूजर्स को म्यूजिक सुनने के साथ सेहत की निगरानी करने में भी आसानी होगी। AirPods Pro 3 में स्टूडियो जैसे क्वालिटी वाले ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए AAC कोडेक के साथ Bluetooth 6 कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Apple के ‘Awe Dropping' लॉन्च इवेंट से पहले नए AirPods Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
    AirPods Pro (3rd जेनरेशन) में डिजाइन में सुधार के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर होगा। ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं। कंपनी इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस दे सकती है। नए TWS में 'डिजिटल ANC' कहा जाने वाला फीचर मिल सकता है। एपल के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में कंपनी का H2 चिपसेट दिया गया है
  • भारत में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की अड़चन, रेयर अर्थ मेटल का एक्सपोर्ट रोका
    फॉक्सकॉन की तेलंगाना की फैक्टरी में डायसप्रोसियम की कमी हो रही है। यह एक रेयर अर्थ मेटल है जो ईयरबड्स में इस्तमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट्स में एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। इसके साथ ही नियोडायमियम का इस्तेमाल एयरपॉड्स में साउंड लाने वाले ऑडियो ड्राइवर्स बनाने में किया जाता है। इन दोनों रेयर अर्थ मेटल्स का चीन एक बड़ा एक्सपोर्टर है।
  • Amazon ड्रोन से अब iPhone, AirPods, Galaxy स्मार्टफोन भी होंगे डिलीवर
    Amazon Prime Air सर्विस ने घोषणा की है कि वह अपनी ड्रोन सर्विस के माध्यम से अब कई और डिवासेज की डिलीवरी भी कर सकेगी जिसके लिए कंपनी ने अप्रूवल हासिल कर लिया है। इन डिवाइसेज में iPhone मॉडल्स, Apple प्रोडक्ट्स, और Galaxy स्मार्टफोन्स भी शामिल होंगे। ये डिलीवरी Amazon के MK30 ड्रोन्स के माध्यम से की जाएंगी। ये ड्रोन 13 फीट ऊपर हवा में से पैकेज को ड्रॉप करते हैं।
  • Tata Group की नई फैक्टरी में शुरू हुई iPhone की मैन्युफैक्चरिंग
    Tata Group की Tata Electronics की तमिलनाडु में होसुर की नई फैक्टरी में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई है। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, अमेरिका की ओर से चीन से इम्पोर्ट पर लगाए भारी टैरिफ से बचने के लिए एपल ने भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है।
  • भारत से 2 लाख करोड़ रुपये के स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट, iPhone की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत
    केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का फायदा उठाने के लिए Apple और Samsung सहित स्मार्टफोन कंपनियों ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया कि स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की है।
  • Zepto से होगी Apple के iPhone और अन्य प्रोडक्ट्स की 10 मिनटों में डिलीवरी
    Zepto ने एपल के साथ टाई-अप की घोषणा की है। चुनिंदा शहरों में इस इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर एपल के प्रोडक्ट्स के लिए कस्टमर्स ऑर्डर कर सकेंगे। यूजर्स को लॉन्च ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी मिलेंगे। Zepto ने बताया है कि एपल के इन प्रोडक्ट्स की 10 मिनटों के अंदर डिलीवरी की जाएगी। इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 16e, AirPods 4 और iPad के नए वेरिएंट शामिल होंगे।
  • भारत में Apple के iPhone के बाद AirPods की भी होगी मैन्युफैक्चरिंग
    एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तेलंगाना में हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। हालांकि, इस फैक्टरी में बनने वाले एयरपॉड्स का केवल एक्सपोर्ट किया जा सकता है। इस मैन्युफैक्चरिंग शुरुआत अप्रैल में होगी। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना बनाई है।
  • Blinkit से होगी Apple के iPad, AirPods, MacBook Air की मिनटों में डिलीवरी
    ब्लिंकिट पर MacBook Air, iPad, AirPods, Apple Watch और एपल की एक्सेसरीज की क्विक डिलीवरी की जाएगी। कंपनी का 10 मिनटों के अंदर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करने का दावा है। यह सर्विस शुरुआत में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, जयपुर, चेन्नई, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में उपलब्ध होगी। इसका सर्विस का दायरा जल्द कई अन्य शहरों तक बढ़ाया जा सकता है।
  • Apple के इस प्रोडक्ट की होगी भारत में असेंबलिंग....
    यह कंपनी की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना में एक बड़ा कदम होगा। पिछले कुछ वर्षों में एपल ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। कंपनी की प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तेलंगाना में हैदराबाद के निकट एक नई फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी चल रही है।
  • AirPods 4 हुए ANC, 30 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च, AirPods Max, AirPods Pro में भी हुए बदलाव
    Apple ने सोमवार को कंपनी के इट्स ग्लोटाइम इवेंट में AirPods 4 को पेश किया है। AirPods 4 (बिना ANC) की कीमत भारत में 12,900 रुपये है, जबकि ANC वाले AirPods 4 की कीमत 17,900 रुपये है। AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड के अलावा एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। ये Apple के H2 चिप पर काम करते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे का प्लेटाइम मिलता है।
  • Apple Glowtime Event Live 9th September 2024: iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च, नई स्मार्टवॉच, AirPods की भी संभावना!
    Apple Glowtime Event Live 9th September 2024: इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में नया कैप्चर बटन मिल सकता है
  • Apple की iPhone 16 सीरीज को 10 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी
    iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें एक वाइड कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
  • भारत में AirPods, iPad के चार्जिंग केस बना सकती है Apple
    एपल की नई iPhone सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »