AirPods 4 हुए ANC, 30 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च, AirPods Max, AirPods Pro में भी हुए बदलाव

AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड के अलावा एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। ये Apple के H2 चिप पर काम करते हैं।

AirPods 4 हुए ANC, 30 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च, AirPods Max, AirPods Pro में भी हुए बदलाव

Photo Credit: Apple

AirPods 4

ख़ास बातें
  • AirPods 4 (बिना ANC) की कीमत भारत में 12,900 रुपये है।
  • AirPods 4 (ANC के साथ) की कीमत 17,900 रुपये है।
  • AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) है।
विज्ञापन
Apple ने सोमवार को कंपनी के इट्स ग्लोटाइम इवेंट में AirPods 4 को पेश किया है। नया वियरेबल बेस एयरपॉड्स पर एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) की शुरूआत के अलावा सुनने के अनुभव को बेहतर करता है। ये मशीन लर्निंग फीचर्स और जेस्चर कंट्रोल का भी सपोर्ट करते हैं। एप्पल पार्क में AirPods 4 को पेश करने के साथ टेक दिग्गज ने AirPods Max पर लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को शामिल किया है। आइए AirPods 4 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


AirPods 4 Price in India


AirPods 4 दो वेरिएंट में उपलब्ध हैं। AirPods 4 (बिना ANC) की कीमत भारत में 12,900 रुपये है, जबकि ANC वाले AirPods 4 की कीमत 17,900 रुपये है। Apple का नया ऑडियो प्रोडक्ट आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।


AirPods 4 Specifications


AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड के अलावा एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। ये Apple के H2 चिप पर काम करते हैं और इसमें एक नया एकोस्टिक आर्किटेक्चर है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह साउंड की क्वालिटी में सुधार करेगा। AirPods 4 पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो, एडेप्टिव ऑडियो और कन्वर्सेशनल अवेयरनेस भी प्रदान करता है।

Apple के नए TWS इयरफोन भी मशीन लर्निंग के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स जेस्चर के जरिए सिर हिलाकर कॉल ले सकते हैं। एयरपोड्स वॉयस आइसोलेशन और फोर्स सेंसर भी पेश करते हैं। कंपनी ने एक नया यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केस पेश किया है जो कुल 30 घंटे का प्लेटाइम देता है। इसके अलावा AirPods 4 अब वायरलेस चार्जिंग कैपेसिटी का भी सपोर्ट करता है।


AirPods Max Colour Options


AirPods 4 के अलावा Apple ने AirPods Max ओवर-द-ईयर हेडफोन के लिए नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं। हेडफोन अब ब्लू, मिडनाइट और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध हैं और पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो ऑरिजनल मॉडल के समान फीचर्स का सपोर्ट करते हैं।

टेक दिग्गज ने अपने AirPods Pro (सेकेंड जनरेशन) को भी नए हेल्थ फीचर्स के साथ अपडेट किया है। एयरपोड्स प्रो अब एक इन-बिल्ट हियरिंग टेस्ट फीचर के साथ आते हैं जो कि सुनने की क्षमता को टेस्ट करने की सुविधा देता है। एयरपॉड्स प्रो (सेकेंड जनरेशन) एक नए नॉयज ऐप और पर्सनलाइज हियरिंग प्रोफाइल ऑप्शन के साथ हियरिंग एड कैपेबिलिटीज का भी सपोर्ट करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »