Ai Voice

Ai Voice - ख़बरें

  • Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
    Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं। Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • Xiaomi का स्मार्ट चश्मा अब बोलकर करे देगा पार्किंग पेमेंट, जानें कैसे काम करता है नया AI फीचर
    Xiaomi और Alipay ने स्मार्ट ग्लासेस के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स पार्किंग फीस का पेमेंट बिना फोन निकाले कर सकेंगे। यह सिस्टम वॉयस कमांड और विजुअल कन्फर्मेशन के जरिए काम करता है और पूरी तरह हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है। Alipay के मुताबिक, यह फीचर पार्किंग एंट्री से लेकर एग्जिट तक यूजर को वॉयस नोटिफिकेशन देता है और कन्फर्मेशन के बाद ऑटोमैटिक पेमेंट पूरा करता है। यह सुविधा कई शहरों के स्मार्ट पार्किंग नेटवर्क में पहले से काम कर रही है।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स
    Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को अनगिनत टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है, जिसमें टू-डू लिस्ट मैनेज करना, आपके फैमिली कैलेंडर को अपडेट करना, आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करना, रिजर्वेशन करना और भी बहुत कुछ शामिल है। Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है।
  • Realme Buds Air 8 TWS ईयरफोन्स Rs 3,799 में लॉन्च, 58 घंटे की बैटरी के साथ Hi-Res ऑडियो!
    Realme ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 11mm + 6mm का डुअल-ड्राइवर सेटअप, 55dB तक Active Noise Cancellation और Hi-Res Audio के साथ LHDC 5.0 सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स ANC ऑफ होने पर 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। Realme Buds Air 8 में 3D Spatial Audio, AI Live Translator और Google Gemini पर बेस्ड AI Voice Assistant 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनकी इफेक्टिव कीमत 3,599 रुपये है।
  • चश्मे से होगी पार्किंग टिकट की पेमेंट, Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ रिलीज किया अपडेट
    Xiaomi ने AI Glasses के लिए Pioneer Experience Beta Program शुरू किया है, जिसमें 200 यूजर्स को वॉयस पार्किंग पेमेंट, नई चार्जिंग सेटिंग्स और सिस्टम फिक्सेज का जल्दी एक्सेस मिलेगा। जून में लॉन्च हुए इन ग्लासेस में 12MP कैमरा, AR1 चिप, ट्रांसलेशन, स्मार्ट-कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • कीबोर्ड के दिन जाने वाले हैं! 2028 तक वॉइस AI खत्म कर देगा कीबोर्ड का काम- स्टडी
    लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से एक स्टडी की गई है जिसमें दावा किया गया है कि 2028 तक कीबोर्ड इस्तेमाल करना लोग भूल चुके होंगे। वॉयस आधारित AI का चलन बहुत तेजी से बढ़ने वाला है जो लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट आदि डिवाइसेज पर टाइप करने की जरूरत को बहुत जल्द खत्म कर देगा।
  • Elon Musk को पसंद नहीं है QR कोड, X पर छिड़ी कमेंट्स की जंग, एक यूजर ने दे डाला आइडिया
    Tesla और X (पहले Twitter) के CEO Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी रॉकेट या AI अपडेट की वजह से नहीं, बल्कि QR कोड्स को लेकर। दरअसल, Musk ने हाल ही में X पर लिखा कि “मुझे QR कोड्स से नफरत है, ये आंखों के लिए परेशान करने वाली चीज हैं।” ये कमेंट उन्होंने स्वीडिश जर्नलिस्ट पीटर इमैनुएलसन के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया, जिसमें लिखा था – “I’m never ordering from a QR code menu at a restaurant", यानी मैं रेस्टोरेंट में कभी भी QR कोड मेन्यू के जरिए ऑर्डर नहीं करूंगा।
  • LG ने भारत में लॉन्च किए AI और गेमिंग फीचर्स वाले OLED evo और QNED evo TV मॉडल्स, जानें कीमत
    LG Electronics ने भारत में अपनी नई 2025 टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें OLED evo और QNED evo मॉडल्स शामिल हैं। भारत में OLED evo सीरीज के तहत G5, C5 और B5 मॉडल्स पेश किए गए हैं। G5 सीरीज का 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज वेरिएंट 2,499,990 रुपये में मिलेगा, जबकि G5 के 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत 2,67,990 रुपये है। C5 सीरीज 42 इंच से लेकर 83 इंच तक के वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं B5 सीरीज 55 इंच और 65 इंच साइज में 1,93,990 रुपये से शुरू होती है। 
  • OnePlus फोन में जल्द आ सकता है नया AI फीचर, वॉयस रिकॉर्डिंग को शब्दों में बदल देगा!
    कोड के स्ट्रिंग कथित फीचर के बारे में कुछ डिटेल्स भी देते हैं। उदाहरण के लिए, AI वॉयस रिकॉर्डिंग समराइजर फीचर "कन्वर्ट_एरर_फॉर्मेट" स्ट्रिंग के अनुसार MP3, AMR, AWC, AAC और WAV सहित कई ऑडियो फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा। 
  • AI से स्कैम का नया तरीका, पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश कर रहे जालसाज
    उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल किया गया था। जब उन्होंने इस कॉल को उठाया तो एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसवाला बताकर उनकी बेटी के खतरे में होने की बात कही थी
  • AI Voice Scam! भतीजे की आवाज बनाकर की बात, लूट लिए 1.4 लाख रुपये, आप भी हो जाएं सावधान
    पिछले कुछ समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इन वॉयस चेंजर टूल्स का उपयोग बड़ी संख्या में किया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »