Ai Test

Ai Test - ख़बरें

  • IIT जाने की तैयारी मुफ्त में कराएगा Google Gemini AI, ऐसे शुरू करें JEE एग्जाम प्रेप
    Google ने भारत में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Gemini AI में नया मॉक टेस्ट फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए स्टूडेंट्स फ्री में JEE मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी तैयारी का स्तर समझ पाएंगे। India AI Summit 2026 में अनाउंस किया गया यह फीचर Careers360 और Physics Wallah के सहयोग से तैयार किया गया है। Gemini छात्रों को न सिर्फ सवाल देगा, बल्कि उनकी गलतियों का एनालिसिस और कॉन्सेप्ट एक्सप्लनेशन भी करेगा। बढ़ती कोचिंग फीस के बीच इसे एक किफायती विकल्प माना जा रहा है।
  • Google का स्टूडेंट्स को तोहफा! Gemini फ्री में कराएगा इस बड़े एग्जाम की प्रैक्टिस
    Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini में स्टूडेंट्स के लिए नया SAT प्रैक्टिस टेस्ट फीचर जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी फीस के पूरा SAT मॉक टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें स्कोरिंग, ग्राफ्स और परफॉर्मेंस एनालिसिस भी मिलता है। Google के मुताबिक, SAT का पैटर्न तय होने की वजह से Gemini रियल एग्जाम जैसा एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। कंपनी ने एजुकेशन फर्म्स के साथ मिलकर इस फीचर पर काम किया है ताकि सवाल और फॉर्मेट असली टेस्ट के करीब रहें। यह फीचर आने वाले समय में महंगी SAT कोचिंग और ट्यूटरिंग इंडस्ट्री पर असर डाल सकता है।
  • AI रिसर्च असिस्टेंट्स के जवाबों के भरोसे हो तो ये खबर आपके लिए है, नई स्टडी ने खोली पोल!
    Salesforce और Microsoft की रिसर्च ने चेताया है कि AI सिस्टम्स पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा है। DeepTRACE फ्रेमवर्क से पता चला कि कई टूल्स अधूरे और एकतरफा जवाब देते हैं, जिनमें गलत या गैरजरूरी रेफरेंस शामिल होते हैं। GPT-5 deep research mode ने बेहतर परफॉर्म किया, लेकिन अभी कोई भी सिस्टम पूरी तरह बैलेंस्ड नहीं है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में अब आप पर रहेगी AI की नजरें, 100 में से 60 नंबर लाने होंगे!
    उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्टिंग प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। प्रयागराज के नए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक सेंटर में अब इंस्पेक्टर नहीं बल्कि सेंसर और कैमरों से लैस AI सिस्टम उम्मीदवार की ड्राइविंग स्किल का मूल्यांकन करेगा। परिवहन विभाग का दावा है कि यह तकनीक टेस्टिंग को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बना देगी, जिससे किसी भी तरह के मानवीय पक्षपात या भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होगी। यह मॉडल पहले से कई शहरों में लाइव है और आने वाले समय में पूरे राज्य में लागू किया जा सकता है।
  • ATM जैसी मशीनों से 4G SIM उपलब्ध कराएगी BSNL, अगले वर्ष लॉन्च होगा कंपनी का 5G नेटवर्क
    पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी।
  • WhatsApp के यूजर्स को जल्द मिल सकता है AI से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने का फीचर
    इसे एक अन्य फीचर के साथ देखा गया है जिसमें यूजर्स AI के इस्तेमाल से विवरण देकर पर्सनलाइज्ड स्टीकर्स बना सकेंगे। यह टेस्टिंग एंड्रॉयड 2.24.11.17 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा में की जा रही है
  • Amazon ने पेश किया जेनरेटिव AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus
    Rufus को अमेरिका में एमेजॉन मोबाइल ऐप के कुछ यूजर्स को बीटा में उपलब्ध कराया गया है। इसे आगामी महीनों में बड़ी संख्या में यूजर्स और अधिक रीजंस तक लाया जाएगा
  • ChatGPT को छात्रों ने इस एग्जाम में हराया, चैटबॉट ने सिर्फ 47% किया स्कोर
    OpenAI का ChatGPT अकाउंट एग्जाम में स्टूडेंट्स से कमतर पाया गया है। परीक्षा में स्टूडेंट्स ने चैटबॉट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

Ai Test - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »