Ai Payments

Ai Payments - ख़बरें

  • Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
    Samsung India ने अपने Vision AI-powered बड़े स्क्रीन टीवी को प्रमोट करने के लिए “Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions” कैंपेन शुरू किया है। कंपनी के Vision AI TV पोर्टफोलियो में Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED और Crystal UHD मॉडल शामिल हैं। इन टीवी में Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI सर्विस प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है। चुनिंदा टीवी की खरीद पर 1,02,990 रुपये तक का Soundbar फ्री और 5,29,990 रुपये तक का TV फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 फीसदी तक Cashback, Zero Down Payment और 36 महीने तक EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
    NPCI आने वाले समय में UPI प्लेटफॉर्म पर AI का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। NPCI के CEO दिलीप अस्बे के मुताबिक, AI की मदद से नए यूजर्स को जोड़ना, वॉयस और मल्टीलैंग्वेज फीचर्स के जरिए ऑनबोर्डिंग आसान बनाना और ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान करना संभव होगा। भविष्य में AI आधारित सिस्टम डिजिटल प्रोफाइल के आधार पर यूजर्स और कारोबारियों को क्रेडिट देने में भी मदद कर सकते हैं। फिलहाल UPI रोजाना 75 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शंस प्रोसेस करता है और NPCI का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 करोड़ से ज्यादा दैनिक ट्रांजैक्शंस तक पहुंचाना है।
  • अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
    फिनटेक कंपनी Pine Labs ने भारत में Pine Labs Payment Protocol (P3P) लॉन्च किया है। यह नया सिस्टम AI एजेंट्स को यूजर की पहले से तय की गई सीमाओं के भीतर अपने आप UPI ट्रांजैक्शन करने की सुविधा देता है। कंपनी के अनुसार यूजर को केवल एक बार अनुमति देनी होगी, जिसके बाद AI एजेंट प्रोडक्ट खोजने, कीमतों की तुलना करने और भुगतान जैसी प्रक्रियाएं पूरी कर सकेगा। P3P को Grantex के साथ मिलकर विकसित किया गया है और इसमें सुरक्षा व खर्च नियंत्रण के कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का मानना है कि यह तकनीक भारत में AI आधारित कॉमर्स को बढ़ावा दे सकती है।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • Xiaomi का स्मार्ट चश्मा अब बोलकर करे देगा पार्किंग पेमेंट, जानें कैसे काम करता है नया AI फीचर
    Xiaomi और Alipay ने स्मार्ट ग्लासेस के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स पार्किंग फीस का पेमेंट बिना फोन निकाले कर सकेंगे। यह सिस्टम वॉयस कमांड और विजुअल कन्फर्मेशन के जरिए काम करता है और पूरी तरह हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है। Alipay के मुताबिक, यह फीचर पार्किंग एंट्री से लेकर एग्जिट तक यूजर को वॉयस नोटिफिकेशन देता है और कन्फर्मेशन के बाद ऑटोमैटिक पेमेंट पूरा करता है। यह सुविधा कई शहरों के स्मार्ट पार्किंग नेटवर्क में पहले से काम कर रही है।
  • चश्मे से होगी पार्किंग टिकट की पेमेंट, Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ रिलीज किया अपडेट
    Xiaomi ने AI Glasses के लिए Pioneer Experience Beta Program शुरू किया है, जिसमें 200 यूजर्स को वॉयस पार्किंग पेमेंट, नई चार्जिंग सेटिंग्स और सिस्टम फिक्सेज का जल्दी एक्सेस मिलेगा। जून में लॉन्च हुए इन ग्लासेस में 12MP कैमरा, AR1 चिप, ट्रांसलेशन, स्मार्ट-कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • ChatGPT करेगा शॉपिंग और पेमेंट्स, जानें क्या है भारत का नया Agentic Payments सिस्टम?
    आजकल यूजर ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट्स से प्रोडक्ट्स सर्च करने, प्राइस कम्पेयर करने, या शॉपिंग लिस्ट बनाने जैसे काम करवाते हैं। लेकिन अब यह कदम आगे बढ़ चुका है। Agentic Payments की मदद से यूजर उसी चैट में पेमेंट भी पूरा कर पाएंगे, बिना किसी वेबसाइट या ऐप पर जाए। इस प्रोजेक्ट में तीन दिग्गजों की पार्टनरशिप है, जिसमें भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पॉपुलर Razorpay, हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन को संभालने वाला NPCI और ChatGPT बनाने वाला OpenAI शामिल हैं।
  • OpenAI ने भारत में सबसे किफायती ChatGPT Go किया पेश, मिलेगी 10 गुना ज्यादा लिमिट
    ChatGPT का नया किफायती सब्सक्रिप्शन मॉडल ChatGPT Go पेश हो गया है। ChatGPT Go के साथ यूजर्स को फ्री प्लान के मुकाबले में 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट, 10 गुना ज्यादा इमेज जनरेशन, 10 गुना ज्यादा फाइल अपलोड और दोगुनी मेमोरी मिलती है। इससे यह स्टूडेंट, फ्रीलांसरों और प्रोफेशनल के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनता है, जिन्हें अक्सर फ्री प्लान में रुकावट लगीत है और प्लस या प्रो प्लान वाले सभी फीचर्स की जरूरत नहीं होती है।
  • गूगल असिस्टेंट की मदद से जल्द भेज पाएंगे पैसे
    गूगल आई/ओ 2017 डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी के आर्टिफिशनल इंटेलीजेंस असिस्टेंट को लेकर सबसे ज़्यादा ऐलान किए गए। गूगल के कीनोट एड्रेस में सबसे ज़्यादा एआई और असिस्टेंट के साथ मशीन लर्निंग पर दिया गया। हम पहले से जानते हैं कि असिस्टेंट लगातार स्मार्ट हो रहा है और अब आईफोन में भी असिस्टेंट का विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »