Ai Job Cuts Impact

Ai Job Cuts Impact - ख़बरें

  • पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
    Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं। कंपनी ने 40% स्टाफ को कम करने की बात कही है क्योंकि इसका मानना है कि AI के चलते कम लोगों के रहते भी कंपनी बेहतरीन बिजनेस कर रही है। Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है। कहा है कि छंटनियां बिजनेस में मंदी के कारण नहीं की गई हैं, बल्कि वजह ये है कि AI के आ जाने से अब बहुत अधिक संख्या में कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है।
  • क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
    OpenAI के CEO Sam Altman ने CNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ कंपनियां AI के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जिसे उन्होंने “AI washing” कहा। उनके मुताबिक, हर जॉब कट AI की वजह से नहीं हो रहा, हालांकि कुछ सेक्टर में असली बदलाव भी देखने को मिल रहा है। Altman ने माना कि आने वाले सालों में AI का रोजगार पर प्रभाव और स्पष्ट होगा, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI इंडस्ट्री के अन्य लीडर्स ने भी इस मुद्दे पर अलग अलग राय रखी है।
  • '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
    अमेरिकी बिजनेसमैन एंड्रयू यांग की ओर से एक चौंकाने वाला बयान आया है जो नौकरियों पर AI के प्रभाव के बारे में है। एंड्रयू यांग ने कहा है कि लाखों व्हाइट कॉलर जॉब्स आने वाले समय में एआई के चलते खत्म हो जाएंगीं।
  • 12 महीनों में AI के हत्थे चढ़ सकती हैं वकील, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी जॉब्स! Microsoft AI CEO का बयान
    Microsoft AI के मुस्तफा सुलेमान का बयान आया है कि आने वाले 1 साल के भीतर, यानी 2027 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते अधिकतर व्हाइट कॉलर जॉब्स खत्म होने के कगार पर होंगीं। इससे न सिर्फ कोडर (Coder) बल्कि वकील, अकाउंटेंट जैसे पेशेवर भी प्रभावित होंगे।
  • AI Job Cuts: कॉल सेंटर, HR समेत AI से इन जॉब्स को बड़ा खतरा! IBM के सीईओ ने चेताया
    IBM सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा है कि AI के आने से कई जॉब्स जैसे IT, HR और कस्टमर सर्विस आदि में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिल सकती है। लेकिन यह सिक्के का सिर्फ एक पहलू है। AI नई नौकरियां भी पैदा करेगा।
  • AI Job Impact: क्लर्क, कोडिंग समेत इन जॉब्स को खतरा! AI का होगा तेज असर, रिपोर्ट में दावा
    AI ऑटोमेशन तेजी से इंडस्ट्री के जॉब स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है। Goldman Sachs की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI इंटीग्रेशन बहुत जल्द 25% नौकरियों पर कब्जा कर चुका होगा। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बहुत जल्द यह इंसानी भूमिका को खत्म कर देगा। ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक की ओर से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले कुछ ही वर्षों में AI बहुत तेजी से बढ़ेगा।
  • 80 प्रतिशत नौकरियों पर लटक रही तलवार! AI एक्सपर्ट का डराने वाला बयान
    AI के डेवलेपमेंट में बड़ा योगदान देने वाला ब्रिटिश प्रोफेसर स्टुअर्ट जोनाथन रसल (Stuart Jonathan Russell) ने एक बयान में कहा है कि आने वाले समय में AI के कारण 80% नौकरियां खत्म हो जाएंगी। यहां तक कि यह CEO की जगह भी ले सकता है। हाल ही में स्टुअर्ट रसल एक पॉडकास्ट में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने नौकरियों पर AI की लटकती तलवार के बारे में बात की।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »