Acs

Acs - ख़बरें

  • Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
    Samsung ने आज भारत में नया Infinite One-Way Cassette AC Series AC लॉन्च किया है। यह एसी ₹1.6 लाख की कीमत में आता है। Samsung का यह AC कूलिंग प्रदान करने के साथ-साथ प्रीमियम स्पेस में कंफर्ट, एस्थेटिक और एयर क्वालिटी को भी बेहतर करता है। यह एसी एंबिएंट ऐज लाइटिंग फीचर के साथ-साथ स्पेस को ज्यादा मॉडर्न बनाने पर काम करता है।
  • दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
    1 अक्टूबर 2026 से AC, TV, फ्रिज और Washing Machine समेत कई होम अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AC की कीमत करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकती है, जबकि TV, फ्रिज और Washing Machine की कीमतों में करीब 3 से 4 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं और कुछ अक्टूबर या नवंबर से नई कीमतें लागू करने की तैयारी में हैं। बढ़ती कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और प्लास्टिक की कीमतों के साथ फ्रेट और सप्लाई चेन लागत को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है।
  • 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
    Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी करीब 3 लाख रुपये। इतनी रकम में सिर्फ एक फोल्डेबल iPhone खरीदने के बजाय कई जरूरी घरेलू सामान भी खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus Bike, 1.5 Ton AC, 300 लीटर तक का डबल-डोर Fridge, 7kg Washing Machine और 55-inch 4K QLED TV बजट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा Microwave, Air Fryer और Air Purifier जैसे छोटे होम अप्लायंसेज भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब 3 लाख रुपये में iPhone Duo बेहतर है या घर का पूरा सेटअप?
  • Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
    Optimist A Series 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC भारतीय बाजार में एक नए ब्रांड की एंट्री है, जो स्मार्ट फीचर्स और ऐप-सेंट्रिक एक्सपीरियंस पर जोर देता है। करीब एक सप्ताह के शुरुआती उपयोग में इसकी कूलिंग अच्छी रही और Turbo+ मोड ने भी प्रभावित किया। इसका मोबाइल ऐप Gas Level Indicator, Filter Health, Diagnostics और Energy Monitoring जैसे फीचर्स देता है, जो इसे कई पारंपरिक AC से अलग बनाते हैं। हालांकि रिमोट काफी बेसिक है और लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी व आफ्टर-सेल्स सर्विस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अगर आप स्मार्ट AC चाहते हैं तो यह एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।
  • Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रही Amazon Great Freedom Sale में एयर कंडीशर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Blue Star 1.5 Ton 3 Star अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल पर ₹36,740 में लिस्ट किया गया है। वहीं Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Split AC ई-कॉमर्स साइट अमेजन सेल के दौरान ₹33,989 में लिस्ट किया गया है। जबकि Voltas 1.5 ton 3 Star AC ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट सेल में ₹33,989 में लिस्ट किया गया है।
  • Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
    फ्लिपकार्ट पर एयर कंडीशनर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप अपने घर या दफ्तर के लिए नया एसी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Voltas, Midea, Realme TechLife, Godrej और Lloyd के 1.5 एसी भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
  • Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
    Samsung ने 2026 Bespoke AI WindFree Air Conditioner लाइनअप पेश की है। नई सीरीज में 23 मॉडल्स शामिल हैं, जिन्हें भारतीय मौसम और खासकर मानसून को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें 3-in-1 Monsoon Care, Dry Comfort Technology, Freeze Wash और Durafin Ultra जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि ये AC कमरे की नमी कम करने, बेहतर एयर क्वालिटी बनाए रखने और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं। नई लाइनअप AI आधारित कूलिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आती है।
  • मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
    गर्मी के मौसम में तापमान में गिरावट आती है, लेकिन नमी ह्यूमिडिटी बढ़ने के साथ घरों में घुटन या बेचैनी महसूस होती है। अगर आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो यह मौसम एसी के लिए नमी, ड्रेनेज लाइन बंद होने और आउटडोर यूनिट के पास कचरा जमा होने जैसी कई तरह चुनौतियां लेकर आता है। मानसून के मौसम में जब नमी बढ़ती है तो आपको कमरे में कम तापमान में भी असहज महसूस हो सकता है जितना कि गर्मी के चरम पर होता है।
  • न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
    Magnetic Cooling या Magnetic Refrigeration एक उभरती हुई कूलिंग तकनीक है, जो Magnetocaloric Effect पर आधारित है। इसमें कुछ खास मैग्नेटिक मटेरियल चुंबकीय क्षेत्र मिलने पर गर्म और हटने पर ठंडे हो जाते हैं। इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल कूलिंग पैदा करने के लिए किया जाता है। पारंपरिक फ्रिज और AC की तरह इसमें रेफ्रिजरेंट गैस और बड़े कंप्रेसर की जरूरत नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी लागत और तकनीकी चुनौतियों के कारण इसका इस्तेमाल सीमित स्तर पर ही हो रहा है।
  • जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
    TEMPT ने भारतीय बाजार में ICY Instant Cooling Portable Fan लॉन्च किया है। नए डिवाइस में Chiller Technology दी गई है, जो कुछ सेकेंड में 18°C तक कूलिंग इफेक्ट देने का दावा करती है। इसमें 4000mAh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। फैन में चार स्पीड मोड, LED डिस्प्ले, Type-C फास्ट चार्जिंग और 20dB से कम नॉइज लेवल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 1,990 रुपये रखी है और यह Amazon व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
    भारतीय क्लाइमेट-टेक ब्रांड Optimist ने एयर कंडीशनर सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपनी पहली AC रेंज लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक, नए AC 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी स्थिर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। पहले चरण में 1.4-टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। इसमें 6.05 ISEER रेटिंग, Turbo+ कूलिंग मोड, ट्विन-रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर, ऐप कंट्रोल और गैस लेवल इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी भी दे रही है।
  • 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने नया स्मार्ट एयर कंडीशनर ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner GentleAir है जो फास्ट कूलिंग फीचर से लैस किया गया है। नए Mijia AC में कंपनी ने AI एनर्जी सेविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बिजली की खपत को 24.5% तक कम कर सकता है।
  • 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्टैंडिंग एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो कि कंपनी का Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC है। शाओमी ने कहा है कि यह हाई कैपिसिटी क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट है। दावा है कि यह मात्र 15 सेकेंड में ही कूलिंग कर सकता है। इसमें 3 हॉर्सपावर का सिस्टम है जो खासतौर पर बड़े कमरों में कूलिंग के लिए बना है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है।
  • दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
    गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ने के साथ AC ओवरहीटिंग और आग लगने की घटनाएं भी चर्चा में रहती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक खराब वायरिंग, शॉर्ट-सर्किट, वोल्टेज फ्लक्चुएशन, गंदे फिल्टर और समय पर सर्विसिंग न होने जैसी वजहें AC पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। हालांकि हर हादसे की वजह अलग हो सकती है, लेकिन कई मामलों में AC पहले से कुछ चेतावनी संकेत देता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं AC ओवरहीटिंग के कारण, इसके शुरुआती संकेत और जरूरी सेफ्टी टिप्स।
  • कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
    Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 (2026) लॉन्च कर दिया है। नया 0.5 टन Window AC छोटे कमरों और स्टूडियो अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें Inverter आधारित कूलिंग तकनीक दी है, जो पुराने Fixed-Speed मॉडल की तुलना में ज्यादा स्थिर कूलिंग और कम बिजली खपत देने का दावा करती है। AC में Anti-Dust Filter, Low Noise Operation और CWRC Cooling System जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी लॉन्च कीमत 14,499 रुपये + GST रखी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »