Flipkart Sale 2025 में 1.5 टन AC पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, कीमत 25 हजार से भी कम

अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज शुरू हुई Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Flipkart Sale 2025 में 1.5 टन AC पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, कीमत 25 हजार से भी कम

Photo Credit: Samsung

Samsung 2025 Model Bespoke AI की कैपेसिटी 1.5 टन है।

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सेल में एयर कंडीशनर की कीमत में कटौती हो रही है।
  • फ्लिपकार्ट पर ICICI Bank और Axis Bank कार्ड ट्रांजेक्शन पर छूट मिलेगी।
  • फ्लिपकार्ट पर पुराना एसी एक्सचेंज में देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है।
विज्ञापन

अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज शुरू हुई Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में डिस्काउंट दिया जा रहा है। त्योहारी सीजन के मौके पर यह सेल इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। फ्लिपकार्ट सेल में एयर कंडीशनर पर भारी कीमत में कटौती और बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको 30 हजार रुपये के बजट में आने वाले Split AC के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 30 हजार रुपये वाले एसी

Godrej 2025 Model 5-In-1-Convertible Cooling 1.5 Ton 4 Star Split AC
Godrej 2025 Model 5-In-1-Convertible Cooling 1.5 Ton 4 Star Split AC फ्लिपकार्ट पर 29,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 1,750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,240 रुपये हो जाएगी। यह एसी 5 इन 1 कंवर्टिबल कूलिंग प्रदान करता है। पावर बचत के लिए 4 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग से लैस है। यह 4 वे एयर स्विंग प्रदान करता है। 

Midea 2025 Model 4 in 1 Convertible Cooling AI 1.5 Ton 3 Star Split AC
Midea 2025 Model 4 in 1 Convertible Cooling AI 1.5 Ton 3 Star Split AC ई-कॉमर्स साइट पर 27,990 रुपये में उपलब्ध हो रहा है।  बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत छूट (1,750 रुपये तक) मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,240 रुपये हो जाएगी। इस एयर कंडीशनर में 1.5 की कैपेसिटी के साथ 3 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग दी गई है। यह एचडी फिल्टर के साथ आता है और 4 इन 1 कंवर्टिबल कूलिंग प्रदान करता है।

Samsung 2025 Model Bespoke AI 5 Step Convertible 1.5 Ton 3 Star Split AC
Samsung 2025 Model Bespoke AI 5 Step Convertible 1.5 Ton 3 Star Split AC सेल के दौरान 31,490 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,990 रुपये हो जाएगी।  Samsung का यह एसी 1.5 टन कैपेसिटी के साथ 3 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग से लैस है।

Voltas 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC
Voltas 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC फ्लिपकार्ट सेल में 29,490 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,740 रुपये हो जाएगी। Voltas के इस एसी की कैपेसिटी 1.5 टन है जो कि एक मीडियम साइज के रूम के लिए बेहतर है। बिजली बचत के लिए यह 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है।

Onida 2024 Model 5-in-1 Convertible Cooling 1.5 Ton 3 Star Split AC
Onida 2024 Model 5-in-1 Convertible Cooling 1.5 Ton 3 Star Split AC ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 26,690 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1,750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद कीमत गिरकर 24,940 रुपये हो जाएगी। Onida का यह एसी 5 इन 1 कंवर्टिबल है। 3 स्टार रेटिंग के साथ 1.5 टन कैपेसिटी से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »