• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हाइवे पर फ्री AC रूम, Wi Fi और शॉवर, बस भरवाना है फ्यूल; बुकिंग सीधा मोबाइल ऐप से

हाइवे पर फ्री AC रूम, Wi-Fi और शॉवर, बस भरवाना है फ्यूल; बुकिंग सीधा मोबाइल ऐप से

इस सर्विस के लिए एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है, जिसका नाम "Apna Ghar", जिसे Android फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।

हाइवे पर फ्री AC रूम, Wi-Fi और शॉवर, बस भरवाना है फ्यूल; बुकिंग सीधा मोबाइल ऐप से
ख़ास बातें
  • ₹112 में मिल रहा है AC रूम, जिसमें WiFi, शॉवर, बेड और टॉयलेट शामिल
  • 50 लीटर या उससे ज्यादा डीजल भरवाने पर ये सुविधा पूरी तरह मुफ्त
  • बुकिंग मोबाइल ऐप या पेट्रोल पंप पर मौजूद स्टाफ की मदद से की जा सकती है
विज्ञापन

हाइवे पर सफर करने वाले ट्रक ड्राइवरों और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है NHAI की "Apna Ghar" योजना। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे आधुनिक हाईवे पर अब सफर सिर्फ तेज नहीं, बल्कि आरामदायक भी होने वाला है। सड़क परिवहन मंत्रालय और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की साझेदारी में शुरू की गई इस सेवा के तहत केवल 112 रुपये में ड्राइवरों को AC रूम, बेड, वॉशरूम, बाथरूम, Wi-Fi, साफ और हाइजीनिक फूड और रुकने की सुरक्षित जगह मिलेगी। इतना ही नहीं, अगर कोई वाहन चालक एक बार में 50 लीटर या उससे अधिक डीजल भरवाता है, तो उसे यह पूरी सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। पेट्रोल पंप के पास बने इन रेस्ट स्टेशनों में यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। चलिए इस सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

कहां-कहां उपलब्ध है "Apna Ghar" सुविधा?

यह सर्विस फिलहाल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कई प्वाइंट्स पर शुरू की गई है और जल्द ही इसे दूसरे नेशनल हाईवे पर भी लागू किया जाएगा। "Apna Ghar" रेस्ट स्टेशनों को इंडियन ऑयल के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर बनाया गया है, ताकि ड्राइवरों को फ्यूल भरवाने के साथ ही आराम करने की जगह भी मिल सके। एक स्टेशन में करीब 35 बेड की क्षमता है और NHAI के मुताबिक, रोजाना 50-60% बुकिंग हो रही है, जिससे योजना की लोकप्रियता भी साफ दिख रही है।
 

112 रुपये में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

  • पूरी तरह से एअर कंडीशन्ड रूम
  • साफ बिस्तर और तकिया
  • बाथरूम और वॉशरूम
  • मुफ्त वाई-फाई
  • टेलीविजन
  • कपड़े धोने की मशीन
  • खाने-पीने की बेसिक व्यवस्था
  • CCTV और सुरक्षा व्यवस्था
  • रातभर पार्किंग सुविधा

"Apna Ghar" ऐप से कैसे करें बुकिंग?

इस सर्विस के लिए एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है, जिसका नाम "Apna Ghar", जिसे Android फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए नजदीकी रेस्ट स्टेशन का पता लगाया जा सकता है, रूम की उपलब्धता देखी जा सकती है और सीधे बुकिंग की जा सकती है। जिन ड्राइवरों को स्मार्टफोन की जानकारी नहीं है, वे पेट्रोल पंप पर मौजूद IOCL स्टाफ से ऑफलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।
 

योजना का उद्देश्य और लाभ

NHAI और केंद्र सरकार का मानना है कि ट्रक और लॉन्ग-डिस्टेंस ड्राइविंग से जुड़ी थकान और एक्सिडेंट की बड़ी वजह जरूरत से कम आराम मिलना है। "Apna Ghar" योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि ड्राइवर्स को हर 200-300 किलोमीटर पर ऐसा रेस्ट पॉइंट मिले, जहां वे न सिर्फ आराम कर सकें, बल्कि साफ-सुथरे माहौल में नींद ले सकें। इससे ना केवल उनकी सेहत सुधरेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Indian Oil, apna ghar, NHAI
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »