GST कट के बाद Voltas, Godrej, Lloyd और Whirlpool जैसे AC के दाम होंगे हजारों रुपये सस्ते

सरकार ने GST में कटौती के बाद आम नागरिकों को काफी राहत प्रदान की है।

GST कट के बाद Voltas, Godrej, Lloyd और Whirlpool जैसे AC के दाम होंगे हजारों रुपये सस्ते

Photo Credit: Unsplash/Luther Yonel

गर्मियों में एसी का उपयोग बढ़ जाता है।

ख़ास बातें
  • Lloyd 1.5 Ton 3 Star Split AC फिलहाल 34,490 रुपये में लिस्ट है।
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star Split AC अमेजन पर 35,990 रुपये में लिस्ट है।
  • अमेजन पर Godrej 1.5 Ton 3 Star एसी फिलहाल 32,490 रुपये में लिस्ट है।
विज्ञापन

सरकार ने GST में कटौती के बाद आम नागरिकों को काफी राहत प्रदान की है। रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और छोटे वाहनों की कीमत में भी काफी कटौती होगी। आज हम एसी की बात कर रहे हैं जो कि आज के समय में कोई लग्जरी नहीं बल्कि गर्मियों के मौसम में बहुत बड़ी जरूरत बन जाता है। जीएसटी काउंसिल पहले एयर कंडीशनर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाती थी, लेकिन अब इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है जो कि 22 सितंबर से लागू होगी। अगर आप नया एसी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि अब कितनी बचत हो सकती है।

Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 29,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। फिलहाल इस AC पर 28% जीएसटी लगती है जो कि 6,450.94 रुपये है। वहीं 22 सितंबर से जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगी। 18 प्रतिशत जीएसटी यानी कि 4,151.04 रुपये के बाद प्रभावी कीमत घटकर 27,190 रुपये हो जाएगी। इससे ग्राहकों को 29,490 रुपये वाला एयर कंडीशनर महज 27,190  रुपये में मिलेगा।

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
अमेजन पर Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC फिलहाल 34,490 रुपये में लिस्टेड किया गया है, जिसमें 28 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है। 22 सितंबर से 18 प्रतिशत जीएसटी होने के बाद इस AC की कीमत लगभग 31,804.69 रुपये हो जाएगी।

Whirlpool 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
Whirlpool 1.5 Ton 3 Star Magicool Inverter Split AC अमेजन पर 32,490 रुपये में लिस्टेड है जो कि 28 प्रतिशत जीएसटी समेत कीमत है। नए नियम के बाद 18 प्रतिशत जीएसटी होने पर इस एयर कंडीशनर की कीमत करीबन 29,964.93 रुपये हो जाएगी।

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Split AC
Blue Star 1.5 Ton 3 Star Split AC अमेजन पर 35,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसकी कीमत में 28% जीएसटी भी शामिल है। सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती के बाद 18% जीएसटी होने पर इस मॉडल की कीमत करीब 32,255.41 रुपये हो जाएगी।

Godrej 1.5 Ton 3 Star AC
अमेजन पर Godrej 1.5 Ton 3 Star एसी फिलहाल 32,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिस पर वर्तमान में 28 प्रतिशत जीएसटी लगती है। वहीं 18 प्रतिशत जीएसटी होने के बाद इस एसी की कीमत लगभग 29,964.93 रुपये हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »