Aarogya Setu App को 10 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

लॉन्च के डेढ़ महीने बाद 10 करोड़ का आकंड़ा पार होना आरोग्य सेतु ऐप के लिए यकीनन एक बड़ी सफलता है, इसी के साथ यह ऐप दुनियाभर की तेज़ी से उभरने वाली ऐप्स में से एक बन गई है।

Aarogya Setu App को 10 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

Aarogya Setu ऐप कई जगह है अनिवार्य

ख़ास बातें
  • Aarogya Setu ऐप 2 अप्रैल को हुआ था लॉन्च
  • तीन दिन के अंदर ही 50 लाख लोगों ने इंस्टॉल की यह ऐप
  • आरोग्य सेतु ऐप पर उठ चुके हैं सुरक्षा संबंधी सवाल
विज्ञापन
Aarogya Setu app ने 10 करोड़ रजिस्टर यूज़र्स की संख्या को लॉन्च के महज 41 दिनों में ही पार कर लिया है। यह ऐप 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। सरकार द्वारा लॉन्च किया गया यह ऐप कोरोना वायरस संक्रमित लोगों पर निगरानी रखने और स्वस्थ लोगों को उनसे सचेत करने के लिए बनाया गया था, हालांकि इस ऐप पर सुरक्षा कारणों की वजह से सवाल भी खड़े हो चुके हैं। गौरतलब है कि लोगों के बीच इस ऐप ने तब सुर्खियां बटोरी जब कहा गया कि इस ऐप की मदद से खतरनाक कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोका जाएगा। कई जगहों पर इस ऐप को अनिवार्य कर दिया गया था। इस ऐप को नीति आयोग और कुछ टीम के सहयोग से बनाकर तैयार किया गया था।

 

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने बुधवार को ट्वीट के जरिए ऐलान किया कि Aarogya Setu ऐप ने 10 करोड़ रजिस्टर्ड यूज़र्स के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके इन-ऐप बैनर पर भी 10 करोड़ लोग पार हो चुके हैं, जिसमें घोषणा की गई की 10.02 करोड़ भारतीय आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें, पिछले महीने लॉन्च के तीन दिन में ही इस ऐप को 50 लाख लोगों ने अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया था और बीते हफ्ते के ही यह आकंड़ा 9.8 करोड़ के पार हो गया था।

रजिस्टर्ड यूज़र्स की सफलता के अलावा, आरोग्य सेतु ऐप भारत में Apple के ऐप स्टोर और Google के प्ले स्टोर के टॉप तीन ऐप्स में अपनी जगह भी बना चुका है। केवल स्मार्टफोन के लिए ही नहीं बल्कि आरोग्य सेतु ऐप की टीम ने इस ऐप का विस्तार जियो फोन और लैंडलाइन व फीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध कराया है। हाल ही में Aarogya Setu Interactive Voice Response System (IVRS) के अंतर्गत एक टोल-फ्री सर्विस शुरू की गई है, जिसमें फीचर फोन और लैंडलाइन नागरिकों के लिए '1921' टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद उन्हें वापस कॉल आएगा, इस कॉल में आपके स्वास्थ्य से जु़ड़े इनपुट्स लिए जाएंगे।
 

Mandatory use — the key behind its success?

लॉन्च के डेढ़ महीने बाद 10 करोड़ का आकंड़ा पार होना आरोग्य सेतु ऐप के लिए यकीनन एक बड़ी सफलता है, इसी के साथ यह ऐप दुनियाभर की तेज़ी से उभरने वाली ऐप्स में से एक बन गई है। हालांकि, आरोग्य सेतु ऐप के लिए सफलता पाना उतना मुश्किल नहीं था, जितना दूसरी कर्मशल ऐप के लिए होता है। वजह है खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने संबोधन में इसका प्रचार करना।

इसके अलावा, सरकार ने सभी सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों के लिए इस ऐप को उनके स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया है। गृह मंत्रालय के द्वारा हाल ही में जारी किए दिशानिर्देशों के अनुसार सभी कर्मचारियों के स्मार्टफोन में यह ऐप इंस्टॉल हो, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ऑर्गेनाइज़ेशन के प्रमुख की ही होगी।

 


ठीक इसी तरह, लॉकडाउन के दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य कर दिया गया है, जो भी यात्रा कर रहा है उनके फोन में यह ऐप जरूर होनी चाहिए। इसके साथ ही फूड डिलिवरी वर्कर व अन्य सामान की डिलीवरी करने वाले लोगों को भी अपने फोन में इसे डाउनलोड करना होगा। इन सभी अनिवार्यताओं के कारण ही आरोग्य सेतु ऐप इतने कम समय में इतना सफल ऐप बनकर उभरा है।

हालांकि लॉन्च के बाद से ही कुछ ग्रुप्स ने इस ऐप को यूज़र्स की प्राइवेसी के लिए खतरा बताया और इसकी आलोचना की। इतना ही नहीं, फ्रांस के एक सिक्योरिटी रिसर्चर Robert Baptiste ने दावा किया कि Aarogya Setu ऐप में एक "सिक्योरिटी लूपहोल" यानी एक ऐसी समस्या शामिल है, जिसने करोड़ों भारतीयों की प्राइवेसी को दांव पर लगा दिया है। हालांकि, बाद में केंद्रीय आईटी मंत्री ने "प्राइवेसी सुरक्षा और डेटा की सुरक्षा के मामले में आरोग्य सेतु को बिल्कुल मजबूत ऐप बताते हुए इन सभी दावों का खंडन कर दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu App

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »