Covid-19 Vaccination Registration 18 to 44 Age group: CoWIN ऐप का सर्वर डाउन, Aarogya Setu में भी हो रही है परेशानी!

Aarogya Setu का कहना है कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के पहले एक घंटे में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर कराया और 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट राज्य सरकार और निजी वैक्सीनेशन सेंटर द्वारा शीड्यूल सेशन शुरू होने के बाद उपलब्ध होंगे।

Covid-19 Vaccination Registration 18 to 44 Age group: CoWIN ऐप का सर्वर डाउन, Aarogya Setu में भी हो रही है परेशानी!

CoWIN पोर्टल के अलावा Umang और Aarogya Setu ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • आज शाम 4 बजे CoWIN पोर्टल और Aarogya Setu ऐप में शुरू हुए थे रजिस्ट्रेशन
  • शुरू होने के साथ ही कई लोगों को आई लॉग-इन और रजिस्टर करने में समस्याएं
  • अब धीरे-धीरे ठीक हो रही है सभी समस्याएं
विज्ञापन
1 मई को 4 बजे से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे और ऐसा हुआ भी, लेकिन आज 4 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ ही Cowin पोर्टल क्रैश हो गया। यहां तक कि Aarogya Setu ऐप में भी लॉग-इन एरर दिखाई दिया। कई लोगों को लोगों को लॉग-इन करने में दिक्कत आई और कई लोगों के लिए वेबसाइट खुली तक नहीं। कुछ लोगों की शिकायत थी कि Cowin पोर्टल में लॉग-इन करते समय OTP मिलने में बहुत देर लग रही थी और जब तक ओटीपी आ रहा था, तब तक समय खत्म हो जा रहा था। बता दें कि कोविन पोर्टल में लॉग-इन करने के लिए मिलने वाले ओटीपी को डालने की समय सीमा 3 मिनट है।  

वहीं, दूसरी ओर Aarogya Setu ऐप में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐप में लॉग-इन करते समय नंबर डालने के बाद एरर दिखाई दिया। जो यूज़र्स लॉग-इन करने में सफल रहे, उनका कहना है कि वे वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करने में कामयाब नहीं रहे। बता दें कि खबर लिखने तक, कोविन पोर्टल पर दिल्ली के वैक्सीनेशन क्रेंद्रों पर स्लॉट केवल 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए ही उपलब्ध थे। कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप में आई इन समस्याओं के चलते लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ तौर पर देखने को मिला।
 
 
 

ट्विटर पर कई यूज़र्स ने ओटीपी डीले की बात कही। वहीं, कई यूज़र्स का कहना था कि वे लॉग-इन करने में तो कामयाब रहे, लेकिन उन्हें स्लॉट नहीं मिला। लोगों ने सरकार की तैयारी पर भी सवाल उठाए। बता दें कि रजिस्ट्रेशन पहले 24 अप्रैल से खोले जाने थे, लेकिन इसे 28 अप्रैल यानी आज के लिए टाल दिया गया था। लोगों का कहना है कि इस डीले के बाद भी सरकार ने सही तरीके से तैयारी नहीं की।
 
 

खबर लिखने तक Cowin पोर्टल काम कर रहा था और अब OTP मिलने में भी दिक्कत नहीं हो रही है। वहीं, दूसरी ओर Aarogya Setu ने भी ट्वीट कर पोर्टल में दिक्कत आने की बात मानी और साथ ही यह भी कहा है कि अब पोर्टल में कोई समस्या नहीं है।
 

Aarogya Setu का कहना है कि रजिस्ट्रेशन शुरू होने के पहले एक घंटे में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर कराया और 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट राज्य सरकार और निजी वैक्सीनेशन सेंटर द्वारा शीड्यूल सेशन शुरू होने के बाद उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »