• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • हवाई यात्रा के लिए Aarogya Setu ऐप अनिवार्य, 'ग्रीन' स्टेटस होने पर ही एयरपोर्ट पर एंट्री

हवाई यात्रा के लिए Aarogya Setu ऐप अनिवार्य, 'ग्रीन' स्टेटस होने पर ही एयरपोर्ट पर एंट्री

AAI डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, सभी यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में ‘Aarogya Setu' ऐप में रजिस्टर करना अनिवार्य होगा, जिसे एंट्री गेट पर CISF/Airport स्टाफ द्वारा वैरिफाई किया जाएगा।

हवाई यात्रा के लिए Aarogya Setu ऐप अनिवार्य, 'ग्रीन' स्टेटस होने पर ही एयरपोर्ट पर एंट्री

Aarogya Setu ऐप स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • हवाई सफर के लिए भी जरूरी हुआ आरोग्य सेतु ऐप
  • ग्रीन सिग्नल वाले यात्रियों को ही मिलेगी एयरपोर्ट में एंट्री
  • एयरपोर्ट पर ऐप के साथ अनिवार्य है मास्क, ग्लव्स और थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
Aarogya Setu App अब हवाई यात्रा करने के लिए भी अनिवार्य हो गया है। जी हां, कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान पहले ट्रेन यात्रा शुरू की गई थी और अब घरेलू उड़ानों को भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन, हवाई यात्रा शुरू करने से पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने Standard Operating Procedure (SOP) ज़ारी किया है। जिसके अनुसार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में 'आरोग्य सेतु ऐप' को इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा। आपको बता दें, घरेलू उड़ान 25 मई से दोबारा शुरू हो रही हैं, जिसका ऐलान सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने किया। ऐप के अलावा हवाई यात्रा करने से पहले मास्क, ग्लव्स और यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग भी अनिवार्य होगी।

AAI डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, सभी यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में ‘Aarogya Setu' ऐप में रजिस्टर करना अनिवार्य होगा, जिसे एंट्री गेट पर CISF/Airport स्टाफ द्वारा वैरिफाई किया जाएगा।

AAI के नोट में यह भी कहा गया है कि यह अनिवार्यता 14 साल से कम के बच्चों पर लागू नहीं होगी, जो हवाई यात्रा करना चाह रहे हैं। इसके अलावा जिन यात्रियों के आरोग्य सेतु ऐप में 'ग्रीन' नहीं दिखाई देगा, उन्हें भी एयरपोर्ट में एंट्री की इज़ाजत नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल और रजिस्टर करना अनिवार्य किया गया था।

यात्रियों से कहा गया है कि वह अपनी फ्लाइट डिपाचर शेड्यूल से दो घंटा पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे। केवल उन्हीं लोगों की एंट्री को इज़ाजत दी जाएगी जिनकी फ्लाइट अगले 4 घंटे के अंदर है।

एंट्री से पहले यात्री की थर्मल स्क्रीन की जाएगी। स्क्रीन ज़ोन, एंट्री गेट्स और एयरपोर्ट टर्मिनल आदि जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग को कड़े तरीके से फॉलो किया जाएगा।

हालांकि, जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन या फिर जियो फोन नहीं है, उन्हें हवाई यात्रा करने दिया जा रहा है या नहीं, इस बारे में जानकारी साफ नहीं हुई है। बता दें, आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉयड, आइओएस व KaiOS आधारित जियो फोन मॉडल के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए इसका कोई वर्ज़न नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, AAI, Civil Aviation, Airports Authority of India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »