• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • वैक्सीन ले चुके यूज़र्स को Aarogya Setu ऐप पर मिलेगा Blue Tick और Blue Shield फीचर

वैक्सीन ले चुके यूज़र्स को Aarogya Setu ऐप पर मिलेगा Blue Tick और Blue Shield फीचर

शुरुआत में इस ऐप को यह जानने के लिए पेश किया गया था कि यूज़र्स को अपने आपने आस-पास कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं। क्या वह जाने-अनजाने में किसी कोरोना वायरस संक्रमित इंसान के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं या नहीं।

वैक्सीन ले चुके यूज़र्स को Aarogya Setu ऐप पर मिलेगा Blue Tick और Blue Shield फीचर
ख़ास बातें
  • Aarogya Setu ऐप ने पेश किए दो नए फीचर
  • नए फीचर का ऐलान ट्विटर के माध्यम से किया गया है
  • ऐप के जरिए वैक्सीनेशन के लिए लिया जा सकता है अपॉइंटमेंट
विज्ञापन
Aarogya Setu ऐप को अपडेट कर दिया गया है, जिसमें अब यूज़र्स को वैक्सीनेशन स्टेटस की जानकारी Blue Tick और Blue Shield के जरिए प्राप्त होगी। भारतीय सरकार की COVID-19 ट्रैकिंग ऐप ने मंगलवार को दो नए फीचर के आगमन का ऐलान किया, जिसमें यूज़र्स देख सकेंगे कि उनके आस-पास के आरोग्य सेतु यूज़र्स वैक्सीन ले चुके हैं या नहीं। बता दें, शुरुआत में इस ऐप को यह जानने के लिए पेश किया गया था कि यूज़र्स को अपने आपने आस-पास कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं। क्या वह जाने-अनजाने में किसी कोरोना वायरस संक्रमित इंसान के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं या नहीं। इसके बाद से इस ऐप का इस्तेमाल वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए भी किया जा रहा है।

Aarogya Setu app के नए फीचर का ऐलान 25 मई मंगलवार को ट्विटर के माध्यम से किया गया। आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट किया गया, "अब आपका वैक्सीनेशन स्टेटस आरोग्य सेतु पर अपडेट किया जा सकता है। वैक्सीनेशन लें और पाएं- डबल ब्लू टिक और ब्लू शील्ड।"
 

आरोग्य सेतु ऐप की होम स्क्रीन के Your Status टैब के अंदर आपको डबल ब्लू टिक और ब्लू शील्ड का इस्तेमाल करते हुए Vaccinated status नज़र आएगा। हालांकि, यह नए ब्लू टिक और ब्लू शील्ड आपको तभी नज़र आएगा, जब आपने अपनी वैक्सीनेशन की दोनों डोज़ प्राप्त कर ली होगी।

इसके अलावा, यूज़र्स आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करते हुए अपना COVID-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन यूज़र्स ने अपनी दोनों डोज़ प्राप्त कर ली है, वे वैक्सीनेशन प्रूफ के तौर पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। आरोग्य सेतु व CoWIN app दोनों प्लेटफार्म को मैनेज भारत सरकार द्वारा किया जाता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, Aarogya Setu App, CoWIN, Coronavirus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »