5g Plans

5g Plans - ख़बरें

  • Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
    Jio ने अपने 10 वर्ष पूरे करते हुए Jio Happy New Year 2.0 ऑफर को पेश किया है। इसके तहत नए प्रीपेड प्लान और डाटा ऐड ऑन प्लान को पेश किया गया है। जियो के ₹399 वाले प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G/5G डाटा मिलता है। जबकि ₹3,999 वाले प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। ₹15 वाले प्लान में सीमित समय के लिए 5जी डाटा और ₹50 वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रात के समय अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
  • Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
    रिलायंस जियो ने टेलीकॉम क्षेत्र का पहला ऐसा मोबाइल रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है जैसा आज तक किसी ने नहीं किया। कंपनी ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये का प्लान लेकर आई है। इसमें ग्राहक को धांसू बेनिफिट्स देने का वादा किया गया है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ फ्री SMS, OTT आदि बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
  • Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
    Reliance Jio नया डाटा पैक लेकर आया है, जिसमें ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है। इस डाटा पैक के साथ कोई डेली लिमिट या डाटा लिमिट नहीं मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान के साथ आप हॉटस्पॉट से डाटा भी ट्रांसफर कर सकते हैं। अनलिमिटेड 5जी डाटा इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5जी कंपैटिबल फोन, बेस एक्टिव प्लान के साथ 5जी कवरेज जोन में होना जरूरी है।
  • ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
    Jio अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आती है जो बेहद सस्ते में सालभर की वैधता दे देता है। यह प्लान कंपनी के प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए लिस्टेड है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Jio.com के अलावा MyJio ऐप से भी एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की कीमत 1000 रुपये है। यह एक ऐसा प्लान है जो 365 दिनों की वैधता देता है।
  • Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
    Vodafone Idea 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ ₹3749 में एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें अन्य बंडल फायदे नहीं दिए जाते हैं।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
    भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी की है जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान अक्सर फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें डेली बेसिस पर पर्याप्त डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग और साथ ही फ्री ओटीटी या एंटरटेनमेंट का फायदा भी मिलता है।
  • Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
    भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर 5 विस्तार की जानकारी दी। इसमें कोयम्बटूर, तिरुपुर, वैलोर शामिल किए गए हैं। तीनों ही प्रदेश के बड़े शहरों में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »