• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar

Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar

जियो का ₹10 हजार का प्लान 3 साल की वैधता के साथ आता है।

Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar

जियो का 3 साल की वैलिडिटी वाला प्लान ₹10 हजार में आता है।

ख़ास बातें
  • जियो का 3 साल की वैलिडिटी वाला यह प्लान ₹10 हजार में आता है।
  • प्लान में वे सभी बेनिफिट्स हैं जो कंपनी अपने खास प्लान्स में देती है।
  • Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी प्लान में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

Reliance Jio ने टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। दिवाली के मौके पर कंपनी ने भारत के अंदर अपना 3 साल का प्लान लॉन्च कर दिया है। यानी एक बार रिचार्ज करवाकर पूरे तीन साल तक की छुट्टी, और रीचार्ज की नो टेंशन! इस प्लान की कीमत सुनकर भी आप चौंक जाएंगे। जियो का 3 साल की वैलिडिटी वाला यह प्लान ₹10 हजार में आता है। प्लान में वे सभी बेनिफिट्स मिलते हैं जो कंपनी अपने खास प्लान्स में लेकर आती है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Jio ₹10000 Recharge Plan
रिलायंस जियो ने टेलीकॉम क्षेत्र का पहला ऐसा मोबाइल रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है जैसा आज तक किसी ने नहीं किया। कंपनी ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये का प्लान लेकर आई है। इसमें ग्राहक को धांसू बेनिफिट्स देने का वादा किया गया है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ फ्री SMS, OTT आदि बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

जियो 10 हजार रुपये रीचार्ज प्लान के बेनिफिट्स
जियो का ₹10 हजार का प्लान 3 साल की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहक को 3 साल तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। यूजर को कंपनी रोजाना 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देगी। प्लान के साथ रोजाना 100 SMS मिलेंगे। यानी 3 साल तक आप फ्री एसएमएस पाते रहेंगे। इसी के साथ ओटीटी का फ्री एक्सेस दिया गया है जिसमें Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है। यानी टीवी शो, मूवी और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद आप तीन साल तक लेते रहेंगे। इसके अलावा यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही JioAICloud पर 50GB स्टोरेज दी जाएगी। 

जियो का ₹10 हजार का प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है जो एक ही बार तीन साल तक मोबाइल रीचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहते हैं। अगर देखा जाए तो यह प्लान कंपनी का लम्बी वैधता वाले प्लान्स में सबसे सस्ता प्लान बन जाता है। कंपनी इन्हीं बेनिफिट्स के साथ 1 साल की वैधता वाला 3599 रुपये में पेश करती है। इस तरह से तीन साल की कीमत जोड़ें तो 10,797 रुपये बनती है। यानी एक बार 10 हजार रुपये देकर यूजर 797 रुपये सस्ते में तीन साल के लिए मोबाइल रीचार्ज की छुट्टी कर सकता है। हालांकि 10 हजार रुपये किसी मोबाइल रीचार्ज के लिए सुनने में बहुत बड़ी रकम लग सकती है। लेकिन कीमत को तोड़कर देखा जाए तो अन्य प्लान्स से यह सस्ता ही साबित होता है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »