• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये

Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये

Reliance Jio का नया ₹15 वाला डाटा पैक 24 घंटे के लिए ट्रूली अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है।

Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये

Photo Credit: Pexels/Asim Raza Khan

Jio के ₹15 वाले डाटा पैक में ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया जाता है।

ख़ास बातें
  • Jio के ₹15 वाले डाटा पैक में ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया जाता है।
  • Jio का ₹15 वाला डाटा पैक 24 घंटे की वैधता प्रदान करता है।
  • Jio के ₹15 वाले डाटा पैक में कोई डेली लिमिट या स्पीड लिमिट नहीं होती है।
विज्ञापन

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नया ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डाटा प्लान पेश कर दिया है। ₹15 में आने वाला यह प्लान 24 घंटे तक हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है। कंपनी ने इस शॉर्ट टर्म पैक को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो कि बिना डेली स्पीड लिमिट या डाटा लिमिट के साथ इंटरनेट चाहते हैं। इस रिचार्ज प्लान के जरिए यूजर्स अपने फोन पर Jio के ट्रू 5G नेटवर्ट का लाभ उठा सकते हैं, जिसका इस्तेमाल वर्क, स्ट्रीमिंग, गेमिंग या फिर हैवी बैंडविड्थ वाले क्लाउड एप्लिकेशन के लिए किया जा सकता है। यह प्लान उपलब्ध हो गया है और आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।

Jio का ₹15 वाला ट्रूली अनलिमिटेड डाटा पैक लाइव हो गया है और यह रिचार्ज प्लेटफॉर्म, पेमेंट ऐप और रिटेल आउटलेट से एक्टिवेट किया जा सकता है। यह माय जियो ऐप, जियो की वेबसाइट, रिलायंस रिटेल, थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म और एंटरप्राइजेज जियो पर उपलब्ध है।

Jio का ₹15 वाला डाटा पैक
Jio के ₹15 वाले डाटा पैक में ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया जाता है। यह प्लान 1 दिन यानी कि 24 घंटे तक की वैधता के साथ आता है। यह प्लान भारत में सभी सर्किल में काम करता है। इसके अलावा इस प्लान में 200MB अतिरिक्त डाटा भी मिलता है। लांकि, अनलिमिटेड 5जी का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों के पास कंपैटिबल 5जी स्मार्टफोन होना जरूरी है, इसके साथ ही एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना चाहिए और जियो ट्रू 5जी नेटवर्क कवरेज जोन में भी होना चाहिए।

Jio के इस डाटा पैक से क्या कर पाएंगे
इस डाटा पैक के साथ अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (4K) कंटेंट की स्ट्रीमिंग की जा सकती है और कोई डाटा लिमिट भी नहीं रहेगी। इसमें वीडियो ऑन डिमांड सर्विस, लाइव स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
5G नेटवर्क के साथ लेटेंसी और पिंग रेट में कम आती है, जो कि कॉम्पिटिटिव ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेमिंग के लिए अच्छी बात है।
हाई अपलिंक स्पीड के साथ बड़े स्तर पर डाटा को तेजी से ट्रांसफर कर सकते हैं, जिसमें डिवाइस का क्लाउड बैकअप, सिस्टम इमेज अपडेट और बड़ी मीडिया फाइल आदि शामिल हैं।
यह डाटा पैक मोबाइल हॉटस्पॉट की सुविधा भी देता है। यानी कि यूजर अपने अन्य डिवाइस जैसे कि लैपटॉप और टैबलेट को भी इंटरनेट दे सकते हैं, जिससे रिमोट वर्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वेब ब्राउजिंग हो सकती है।
इस डाटा पैक के जरिए बड़े गेम इंस्टॉलेशन पैकेज, सॉफ्टवेयर अपडेट और ऑफलाइन मीडिया कैटलॉग डाउनलोड किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio Internet Plan, Jio Data Pack
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »