5g News In Hindi

5g News In Hindi - ख़बरें

  • Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
    Vivo V80 Lite 5G कल लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे मलेशिया की मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में फोन को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मार्केट्स में एंट्री मिली है। Vivo V80 Lite 5G के मलेशिया लॉन्च से पहले फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स सामने आ गए हैं।
  • Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
    Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लिए कंपनी अधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। 4 सितंबर दोपहर 12 बजे फोन का लॉन्च बताया गया है। Flipkart के माध्यम से फोन उपलब्ध होगा। Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में कंपनी IP68 व IP69K रेटिंग भी दे सकती है। रियर में यह 50MP के मेन कैमरा से लैस होगा।
  • भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
    भारत में 5G नेटवर्क में बहुत बड़ा बदलाव अगले महीने से देखने को मिल सकता है। सरकार इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फील्ड लिमिट (EMF) को अगले महीने से बढ़ाने जा रही है। इसके लिए नए नियम सितंबर से लागू हो जाएंगे। सरकार चाहती है कि भारत में मोबाइल नेटवर्क ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार चले। EMF लिमिट को से कम टावर्स के रहते भी बड़े क्षेत्र में 5G की बेहतर कवरेज मिल पाएगी।
  • Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
    Airtel के यूजर्स इन दिनों कंपनी पर धोखे देने का आरोप लगा रहे हैं। कथित तौर पर कंपनी ने नियम और शर्तों में इस बात जिक्र किया है कि यूजर्स अनलिमिटिड 5G प्लान में इंटरनेट डेटा दूसरे यूजर्स के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।
  • Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
    Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने इसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। Vivo T5 Lite 5G की बिक्री Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
    Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Samsung galaxy M35 5G खरीदें Rs 10,500 तक सस्ता! Amazon सेल में धांसू ऑफर!
    Amazon सेल में Samsung के फोन भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Samsung galaxy M35 5G जो इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में आपको 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो 6000mAh की है। फोन को 10,500 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है।  
  • 84 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, 22 OTT ऐप वाला धांसू Airtel प्लान!
    Bharti Airtel यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बे समय तक बेनिफिट्स देता रहता है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में डेली 2GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉल, 100 SMS, ओटीटी जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसे 979 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है।
  • BSNL यूजर्स की मौज, Rs 628 और Rs 215 के नए रिचार्ज आए, फायदे कर देंगे खुश!
    BSNL के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स बाकी टेलिकॉम कंपनियों से किफायती होते हैं। कंपनी बहुत जल्‍द अपनी 4G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और 5G नेटवर्क लॉन्‍च करने वाली है। उसने दो नए प्रीपेड प्‍लान भी लॉन्‍च किए हैं। इनकी कीमत 628 रुपये और 215 रुपये है। इन रिचार्ज प्‍लान्‍स पर अनलिमिटेड कॉल, SMS और डेटा की सुविधाएं मिलती हैं। खास बात है कि दोनों रिचार्ज किसी खास सर्कल के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश में उपलब्‍ध हैं।
  • 2030 तक भारत में होंगे 97 करोड़ 5G यूजर्स, 4G छूट जाएगा बहुत पीछे
    भारत में 5G ग्राहकों की संख्या साल 2030 तक तीन गुना होकर 97 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। यह कुल मोबाइल ग्राहक बेस का 74 फीसदी होगा। एरिक्सन कंज्यूमरलैब की रिसर्च रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, जेनरेटिव एआई से जुड़ीं ऐप्लिकेशंस 5G को बढ़ाने में भूमिका निभा रही हैं।
  • BSNL का दिवाली गिफ्ट! देश भर में लगा दिए 50 हजार 4G टावर, जल्‍द लॉन्‍च होगी सर्विस
    BSNL की 4G सेवाएं कभी भी लॉन्‍च हो सकती हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने पूरे देश में 50 हजार से ज्‍यादा 4G साइट्स को इंस्‍टॉल कर दिया है। इनमें से 41 हजार 4G साइटें चालू भी हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत जल्‍द आधिकारिक तौर पर BSNL 4G नेटवर्क की शुरुआत की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। BSNL 4G साइटों की खूबी है कि इन्‍हें 5G में भी अपग्रेड किया जा सकता है।
  • 5G में Jio आगे या Airtel? लेटेस्‍ट रिपोर्ट में खुलासा, Vi, BSNL का क्‍या है हाल, जानें
    भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क को रोलआउट करने में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे आगे हैं। ओपन सिग्नल ने अलग-अलग कैटिगरीज में इन कंपनियों को परखा। ओवरऑल डाउनलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में जियो ने बाजी मारी है, तो ओवरऑल अपलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में एयरटेल विजेता बनी है। 5G अपलोड और डाउनलोड स्‍पीड में एयरटेल आगे है। कुल 14 पहलुओं को सामने रखा गया है, जिनमें ज्‍यादातर में एयरटेल, जियो से आगे है।
  • भारत बनेगा लीडर! 2030 तक होंगे 120 करोड़ स्‍मार्टफोन कनेक्‍शन, 50% मॉडल 5G
    साल 2030 तक भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ग्‍लोबल मोबाइल नेटवर्क बॉडी gsma के अनुसार, 120 करोड़ स्मार्टफोन कनेक्शंस में से आधे यूजर्स 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 6 साल में देश में 64.1 करोड़ से ज्‍यादा 5G सब्सक्राइबर्स होने का अनुमान है, जिनकी संख्या 49 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
  • BSNL का 5G रेडी सिम Rs 250 में, डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, जानें डिटेल
    BSNL की 4G सेवाएं बहुत जल्‍द लॉन्‍च हो सकती हैं। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Gadgets360हिंदी ने बीएसएनएल के 5G रेडी सिम को स्‍पॉट किया। बीएसएनएल के बूथ पर 250 रुपये में 5G रेडी सिम बेचा जा रहा है। यह 45 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे पेश करता है। सिम अभी 3G नेटवर्क पर काम करेगा और 4G सर्विस लॉन्‍च होते ही यह उस नेटवर्क के साथ कनेक्‍ट हो जाएगा।

5g News In Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »