Airtel ने लॉन्‍च किए 51, 101 और 151 रुपये के डेटा बूस्‍टर प्‍लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G

Airtel New Data Booster Packs : यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिनकी इंटरनेट की खपत अधिक है। अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ वह जी भर के इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोर कर सकते हैं।

Airtel ने लॉन्‍च किए 51, 101 और 151 रुपये के डेटा बूस्‍टर प्‍लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने नए डेटा बूस्‍टर रिचार्ज पेश किए
  • 51, 101 और 151 रुपये के डेटा बूस्‍टर प्‍लान
  • मौजूदा प्‍लान पर मिलेगी अनलिमिटेड 5जी की सुविधा
विज्ञापन
Airtel New Data Booster Packs : जियो (Jio) की तरह ही भारती एयरटेल (Airtel) ने भी अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज को बीते दिनों महंगा कर दिया था। अब कंपनी ने नए बूस्‍टर पैक्‍स को अनवील किया है। इनकी कीमत 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये है। इन प्‍लान्‍स की खूबी है कि यूजर्स को उनके मौजूदा पैक पर अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिल जाती है। इन डेटा पैक्‍स को मौजूदा रिचार्ज प्‍लान के साथ लिया जा सकता है। ये प्‍लान्‍स अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ ही अडिशनल डेटा की पेशकश भी करते हैं। 

उदाहरण के लिए अगर यूजर 51 रुपये का डेटा बूस्‍टर रिचार्ज करता है, तो उसकी वैलिडिटी मौजूदा रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी तक रहती है। साथ ही अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा 3जीबी एडिशनल डेटा मिलता है। 

101 रुपये का डेटा बूस्‍टर रिचार्ज करने पर उसकी वैलिडिटी भी मौजूदा रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी तक रहती है। साथ में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलता है और 6 जीबी एडिशनल डेटा मिल जाता है।  

151 रुपये का डेटा बूस्‍टर रिचार्ज करने पर उसकी वैलिडिटी मौजूदा रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी तक रहती है। साथ में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलता है और 9 जीबी एडिशनल डेटा मिल जाता है। जैसाकि हमने बताया इन डेटा पैक्‍स को यूजर कभी भी रिचार्ज करा सकते हैं। यानी अगर आपने पहले से कोई प्रीपेड रिचार्ज कराया हुआ है, तो उसके साथ ही डेटा बूस्‍टर लिया जा सकता है।

यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिनकी इंटरनेट की खपत अधिक है। अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ वह जी भर के इंटरनेट एक्‍स्‍प्‍लोर कर सकते हैं।     

गौरतलब है कि एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये का कर दिया है। इसी तरह से 455 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दिया है। 

299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये का है। 359 रुपये वाले प्लान के लिए 409 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 399 रुपये वाले प्लान को 449 रुपये में खरीदा जाएगा। 479 रुपये वाले प्लान की कीमत 579 रुपये हो गई है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »