2030 तक भारत में होंगे 97 करोड़ 5G यूजर्स, 4G छूट जाएगा बहुत पीछे

भारत में 5G ग्राहकों की संख्या साल 2030 तक तीन गुना होकर 97 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। यह कुल मोबाइल ग्राहक बेस का 74 फीसदी होगा।

2030 तक भारत में होंगे 97 करोड़ 5G यूजर्स, 4G छूट जाएगा बहुत पीछे

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2027 में 5G यूजर्स की संख्या दुनिया में 4G यूजर्स से अधिक हो जाने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • भारत में 5G यूजर्स की तेजी से बढ़ेगी संख्‍या
  • 2030 तक 5जी यूजर्स की संख्‍या में आएगा उछाल
  • 97 करोड़ यूजर्स होने की उम्‍मीद
विज्ञापन
दिग्गज कंपनी एरिक्सन (Ericssion) ने मंगलवार को बताया कि भारत में 5G ग्राहकों की संख्या साल 2030 तक तीन गुना होकर 97 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। यह कुल मोबाइल ग्राहक बेस का 74 फीसदी होगा। एरिक्सन कंज्यूमरलैब की रिसर्च रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, जेनरेटिव एआई से जुड़ीं ऐप्लिकेशंस 5G को बढ़ाने में भूमिका निभा रही हैं। एरिक्सन मोबिलिटी की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि भारत में 5G ग्राहकों की संख्या 2024 के आखिर तक 27 करोड़ से ज्‍यादा हो जाएगी, जो देश में कुल मोबाइल ग्राहकों का 23 फीसदी होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस दशक के आखिर तक भारत में 5G यूजर्स की संख्या लगभग 97 करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है। यह कुल मोबाइल ग्राहकों का 74 प्रतिशत है।

रिपोर्ट कहती है कि साल 2024 के अंत तक दुनियाभर में 5G यूजर्स की संख्‍या लगभग 2.3 अरब हो जाने का अनुमान है जो कुल मोबाइल ग्राहकों का 25 फीसदी होगा। वहीं, 2030 तक 5G यूजर्स की संख्या ग्‍लोबल लेवल पर 6.3 अरब होने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2027 में 5G यूजर्स की संख्या दुनिया में 4G यूजर्स से अधिक हो जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में उम्‍मीद जताई गई है कि साल 2030 की शुरुआत में दुनिया में 6G नेटवर्क की शुरुआत हो सकती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 साल में जेन एआई ऐप का इस्‍तेमाल करने वाले स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या में बढ़ाेतरी होने की उम्मीद है। कहा गया है कि भारत में लगभग 67 फीसदी 5G स्मार्टफोन यूजर अगले पांच साल में जेन एआई ऐप का इस्तेमाल करने लगेंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »