4k Tv Launch

4k Tv Launch - ख़बरें

  • Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
    Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 43, 50, 55 और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। टीवी में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम और Google TV दिया गया है। इसके अलावा 120Hz High-Speed Refresh, VRR, ALLM और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है और इसकी बिक्री Amazon व Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है।
  • LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
    LG ने भारत में अपनी नई 2026 AI TV सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo, Mini RGB evo, Nano 4K UHD और Smart AI TV मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने पहली बार भारत में 115-इंच QNED evo Mini LED TV भी पेश किया है। नए टीवी AI प्रोसेसर, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, Dolby Atmos, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। नई AI TV रेंज की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है, जबकि फ्लैगशिप Micro RGB evo मॉडल की कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है।
  • TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
    Huawei ने नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल शामिल हैं। नई TV लाइनअप में 4K MiniLED डिस्प्ले, HarmonyOS 4.3 और Honghu चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 300Hz तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। TVs में 8MP कैमरा, AI फीचर्स, Xiaoyi Voice Assistant और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है।
  • 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
    Samsung ने अपने नए टीवी भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए टीवी Vision AI से लैस हैं और ये Mini LED TV के रूप में पेश किए गए हैं। टीवी में 43 इंच से 100 इंच तक बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें कंपनी का मेटल स्ट्रीम डिजाइन दिया गया है। ये सिंगल मेटल बॉडी के साथ आते हैं। बेजल्स काफी पतले हैं।
  • बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
    Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • 75 इंच तक बड़े स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 हुए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 सीरीज के तहत मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। यह कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है जिसमें कंपनी आए साल सीरीज को अपग्रेड करती है। लेटेस्ट 2026 सीरीज भी अपग्रेड्स के साथ आती है। सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक बड़े टीवी लॉन्च किए हैं।
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
    Xiaomi ने भारत में S Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। इस सीरीज में 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। टीवी में QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 34W स्पीकर सेटअप मिलता है। टीवी PatchWall इंटरफेस पर चलते हैं और AirPlay, Google Cast जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करते हैं। प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
    Intex ने भारत में नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Vision, HDR और MEMC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB RAM मिलता है। इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्ट और इनबिल्ट Chromecast भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टीवी बड़े स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।
  • 163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
    TCL ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में Max163M और Max163M Pro नाम के दो नए 163-इंच Micro LED टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये टीवी होम थिएटर एक्सपीरियंस को नए लेवल पर ले जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Max163M में 24.88 मिलियन से ज्यादा Micro LED चिप्स, 4K रेजोल्यूशन और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Pro मॉडल में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट और एडवांस्ड प्रोसेसिंग सपोर्ट दिया गया है। दोनों टीवी AI बेस्ड पिक्चर एन्हांसमेंट और प्रीमियम ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में नया Redmi Smart TV A50 Energy Efficiency Level 1 Edition लॉन्च किया है। यह 50 इंच का 4K स्मार्ट टीवी है, जिसे बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक टीवी में 3840 × 2160 रिजॉल्यूशन वाला 4K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Direct-lit LCD पैनल और True Tone डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए टीवी में क्वाड-कोर Cortex-A35 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टीवी Surge OS पर चलता है और इसमें 20W साउंड आउटपुट भी दिया गया है।
  • Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
    Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Kodak ने भारत में IconiK Series के तहत 65 इंच 4K Mini QD Google TV लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 288 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी पर आधारित है और Dolby Vision, HDR10 व HLG सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए 108W साउंड आउटपुट और Dolby Atmos दिया गया है। यह MediaTek प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। कीमत 57,999 रुपये है।
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
    कंपनी के इस सबसे बड़े QLED टेलीविजन का प्राइस 69,999 रुपये का है। शाओमी ने शुरुआती ऑफर के तौर पर 5,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट की पेशकश की है। इससे इस TV का प्राइस घटकर 64,999 रुपये हो जाएगा। Xiaomi QLED TV X Pro 75 को प्री-बुक कराने वाले कस्टमर्स को 10,999 रुपये की कीमत की चार वर्ष की वॉरंटी की भी पेशकश की है।
  • 65-इंच साइज, HDR10 सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Haier H5E 4K TV सीरीज, कीमत Rs 26 हजार से शुरू
    Haier ने भारत में H5E 4K TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज उन यूजर्स को टारगेट करती है, जो किफायती कीमत में बड़े साइज का 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। Haier H5E सीरीज चार स्क्रीन साइज में आती है, जिनकी कीमत 25,990 रुपये से शुरू होती है। टीवी में 4K HDR10 डिस्प्ले, MEMC सपोर्ट और Dolby Audio दिया गया है। यह सीरीज Google TV पर चलती है और रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • 55, 65, 75 इंच बड़े स्क्रीन वाले नए Redmi TV लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Redmi TV X 2026 सीरीज में नए स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये टीवी 55, 65, और 75 इंच साइज में पेश किए हैं। इनमें मिनी एलईडी लोकल डिमिंग जोन लगे हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। नेटिव रिफ्रेश रेट 144Hz का है लेकिन, इनमें 288Hz पर खास गेमिंग मोड मिलता है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »