Samsung New Mini LED TV की भारत में कीमत 42,990 रुपये से शुरू है।
Photo Credit: Samsung
Samsung New Mini LED TV की भारत में कीमत 42,990 रुपये से शुरू है।
Samsung ने अपने नए टीवी भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए टीवी Vision AI से लैस हैं और ये Mini LED TV के रूप में पेश किए गए हैं। टीवी में 43 इंच से 100 इंच तक बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें कंपनी का मेटल स्ट्रीम डिजाइन दिया गया है। ये सिंगल मेटल बॉडी के साथ आते हैं। बेजल्स काफी पतले हैं। टीवी में Pure Spectrum Color तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। ये टीवी 4K Mini LED टीवी हैं जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हैं। इनमें HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं टीवी की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Samsung New Mini LED TV की भारत में कीमत 42,990 रुपये से शुरू है। टीवी कंपनी के रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीदे जा सकते हैं। टीवी Samsung.com पर भी उपलब्ध हैं और साथ ही इन्हें Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।
Samsung New Mini LED TV में कंपनी ने मिनी एलईडी बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ये एलईडी पारंपरिक एलईडी से काफी छोटे हैं और सटीक लाईट कंट्रोल देते हैं। इनसे बेहतर क्लियरिटी, डिटेल, और डेप्थ मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये 90% वाइड कलर गेमट का इस्तेमाल करते हैं। फीचर्स में कलर बूस्टर, Mini LED HDR सपोर्ट भी शामिल है। इनमें NQ4 AI Gen2 चिपसेट लगा है।
बेहतर पिक्चर क्वालिटी डिलीवर करने के लिए इनमें AI अपस्केलिंग फीचर भी मिलता है। टीवी में AI साउंड कंट्रोलर का सपोर्ट भी मिलता है। इनमें Motion Xcelerator भी है जो 144Hz पर स्मूद मोशन सपोर्ट करता है। कंपनी ने टीवी के साथ सात साल तक ओएस अपग्रेड्स का वादा किया है। साउंड के लिए टीवी में 30W तक के स्पीकर्स मिल जाते हैं। ये एडेप्टिव साउंड सपोर्ट करते हैं। टीवी One UI Tizen पर रन करते हैं।
सैमसंग के इन टीवी में कई स्मार्ट फीचर्स जैसे Samsung TV Plus, Vision AI Companion और Apple AirPlay व Bixby सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi, Bluetooth, 3 HDMI, USB-A, eARC, Ethernet जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। इनमें डेटा सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox सिक्योरिटी सपोर्ट दिया गया है। कंपनी टीवी के साथ 2 साल की वारंटी दे रही है जिसमें 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 1 साल की पैनल वारंटी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स