2

2 - ख़बरें

  • Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
    Xiaomi ने एक बार फिर Xiaomi Pad 8 से लेकर Redmi Pad 2 Pro और Redmi Pad 2 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Xiaomi ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर कीमतों को अपडेट कर दिया है। Redmi Pad 2 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब ₹20,999 और 4G मॉडल की कीमत ₹21,999 है।
  • Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
    भारत NCAP टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में Sierra EV को 32 प्वाइंट्स में से 30.62 प्वाइंट्स मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 45 प्वाइंट्स दिए गए हैं। Sierra EV ने साइड इम्पैक्ट्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV को ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए अच्छे प्रोटेक्शन वाला माना गया है।
  • Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
    देश में Vivo X500 सीरीज को 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स और Vivo Watch GT 2 की बिक्री Vivo के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। Vivo X500 के लिए Ember Red और Titanium Black कलर्स के ऑप्शन होंगे। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को Apex Orange और Eternal Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
    Apple अपने Siri AI और Apple Intelligence के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली यूज लिमिट लगाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, तय सीमा खत्म होने के बाद यूजर्स को अगले दिन तक इंतजार करना होगा या ज्यादा इस्तेमाल के लिए iCloud+ सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। 200GB प्लान में 2 गुना और 2TB प्लान में 5 गुना तक ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिल सकती है। Image Playground, Photos के Clean Up और कुछ AI आधारित Shortcuts भी इस लिमिट के दायरे में आएंगे। हालांकि, अलार्म सेट करने और कॉल करने जैसे सामान्य Siri कमांड पहले की तरह अनलिमिटेड रहेंगे।
  • Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
    iPhone 18 के डिस्प्ले पैनल की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग Samsung Display और LG Display कर सकती हैं। iPhone Air 2 के डिस्प्ले पैनल के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। अगले वर्ष मार्च में iPhone 18 और iPhone Air 2 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
    अगर आप साल भर की वैधता वाला प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें डेली 2GB डाटा से लेकर, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ मिले तो आपके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से लेकर Jio, Airtel और Vodafone Idea के प्लान मौजूद हैं।
  • स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
    जापानी टेलीकॉम कंपनी KDDI ने Infobar Zero नाम से नया 4G फीचर फोन पेश किया है। यह Infobar सीरीज का 2018 के बाद पहला नया फोन है। इसमें 2.4 इंच TFT डिस्प्ले, 1GB RAM, 8GB स्टोरेज और 2MP कैमरा दिया गया है। फोन में 2,055mAh बैटरी मिलती है, जिसे USB Type-C से चार्ज किया जा सकता है। यह 4G LTE पर कॉलिंग और SMS सपोर्ट करता है, लेकिन इंटरनेट ब्राउजिंग की सुविधा नहीं है। जापान में इसकी कीमत 32,780 येन रखी गई है और बिक्री 25 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।
  • Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
    Asus ने भारत में TUF Gaming F16, TUF Gaming A15 और TUF Gaming T700 Mini मिनी डेस्कटॉप लॉन्च कर दिया है। TUF Gaming F16 के इंटेल कोर 5 वेरिएंट की कीमत ₹1,39,990 है। Asus TUF Gaming A15 (FA506NCG) की शुरुआती कीमत ₹1,32,990 है। वहीं वहीं Asus TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत ₹2,09,990 है।
  • Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
    Hyundai ने अपनी नई Neira Electric 7-सीटर MPV का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश कर दिया है। इसे 20 नवंबर को इंडोनेशिया में डेब्यू किया जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक MPV में 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। छोटी बैटरी के साथ 404Km और बड़ी बैटरी के साथ 490Km तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स कन्फर्म हैं। Hyundai Neira को भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला Ertiga, Rumion और Kia Carens जैसी MPV से होगा।
  • इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
    डुअल SIM वाला यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं।
  • Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,624 x 1,208 पिक्सल्स) दिया गया है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलते हैं।
  • TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
    TCL CSOT ने नए OLED टैबलेट डिस्प्ले लॉन्च किए हैं। ये OLED डिस्प्ले 10.95 इंच साइज में आते हैं। कंपनी के अनुसार, नए डिस्प्ले कई तरह के अपग्रेड्स लेकर आते हैं। इनमें बेहतर कलर रिप्रोडक्शन, पावर एफिशिएंसी, और ब्लू लाइट एमिशन भी कम होने की बात कही गई है।
  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
    Apple ने अमेरिका में नया AI हेल्थ रिसर्च ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस रिसर्च के लिए Apple ने OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। ऐप मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के आधार पर सवालों के जवाब देगा। यूजर्स चाहें तो Apple HealthKit का डेटा भी शेयर कर सकेंगे। इस स्टडी में 2 लाख तक लोगों को शामिल करने की योजना है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में 21 साल या उससे अधिक उम्र के योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

2 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »