7600mAh बैटरी, Snapdragon 6s 4G के साथ POCO Pad C1 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
POCO Pad C1 चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है। Pad C1 में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अर्ली बर्ड ऑफर में USD 139 (लगभग 13,355 रुपये) और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अर्ली बर्ड ऑफर में USD 179 (लगभग 17,200 रुपये) है। यह टैबलेट ग्रे और ब्लू कलर में आता है। Pad C1 में 9.7 इंच की 2K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2048×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।