• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फोन लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम

फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम

Apple ने भारत समेत कई देशों में Apple Music सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतों के तहत Individual, Family, Student और Apple One प्लान्स पहले से महंगे हो गए हैं।

फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
ख़ास बातें
  • Apple ने भारत में Apple Music सब्सक्रिप्शन प्लान्स महंगे किए
  • Individual Plan अब 139 रुपये और Family Plan 229 रुपये प्रति माह
  • बढ़ती म्यूजिक लाइसेंसिंग लागत को कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह बताया
विज्ञापन

Apple ने अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple Music की सब्सक्रिप्शन कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और कई अन्य देशों में लागू हो गई हैं। कंपनी ने इसकी वजह म्यूजिक लाइसेंसिंग कॉस्ट बढ़ने को बताया है। इससे पहले Apple ने हाल ही में Mac और iPad के लिए AppleCare+ प्लान की कीमतों में भी बदलाव किया था।

भारत में Apple Music के सभी प्रमुख प्लान महंगे हो गए हैं। अब Individual Plan के लिए यूजर्स को 139 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे। वहीं, पहले से ज्यादा कीमत के साथ Family Plan अब 229 रुपये प्रति माह में मिलेगा, जिसमें अधिकतम छह लोग एक साथ सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा Student Plan की कीमत 69 रुपये प्रति माह कर दी गई है। वहीं, Apple की बंडल सब्सक्रिप्शन सेवा Apple One की शुरुआती कीमत अब 195 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

यह ग्लोबल लेवल पर अक्टूबर 2022 के बाद Apple Music का पहला प्राइस हाइक है। वहीं भारत में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाई है। इससे पहले 2024 के आखिर में कंपनी ने Individual Plan की कीमत 99 रुपये से बढ़ाकर 119 रुपये की थी।

अमेरिका में Apple Music का Individual Plan अब 11.99 डॉलर प्रति माह का हो गया है। वहीं Family Plan की कीमत 16.99 डॉलर से बढ़कर 19.99 डॉलर हो गई है। Student Plan भी अब 5.99 डॉलर की जगह 6.99 डॉलर प्रति माह में मिलेगा।

इसके अलावा अमेरिका में Apple One Family और Premier प्लान्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जबकि Individual Apple One प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Music, Apple Music India, Apple One
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »