• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Redmi Buds 6 Lite TWS ईयरबड्स ANC, AI माइक सिस्टम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Buds 6 Lite TWS ईयरबड्स ANC, AI माइक सिस्टम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Buds 6 Lite को ब्रिटेन में 14.99 पाउंड (लगभग 1,700 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। 

Redmi Buds 6 Lite TWS ईयरबड्स ANC, AI माइक सिस्टम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Buds 6 Lite को सितंबर की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Buds 6 Lite को चीन में 139 युआन (करीब 1,650 रुपये) में लॉन्च किया है
  • वर्तमान में ये JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • नए TWS ईयरफोन्स ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग के ऑप्शन के साथ आते हैं
विज्ञापन
Redmi Buds 6 Lite को Xiaomi ने अपने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। नए ईयरबड्स 40dB ANC तक सपोर्ट करने का दावा करते हैं। रेडमी ने इनमें केस के साथ एक बार चार्ज करने पर कुल 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। गोल स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक पारंपरिक इन-ईयर डिजाइन को स्पोर्ट करते हैं। Redmi Buds 6 Lite AAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी की पेशकश करता है। इन ईयरबड्स को Xiaomi ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया था।
 

Redmi Buds 6 Lite price, availability

Redmi Buds 6 Lite को चीन में 139 युआन (करीब 1,650 रुपये) में लॉन्च किया है। वर्तमान में ये JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। नए Redmi TWS ईयरफोन्स ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग के ऑप्शन के साथ आते हैं। भारत में इनकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

Buds 6 Lite को ब्रिटेन में 14.99 पाउंड (लगभग 1,700 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। 
 

Redmi Buds 6 Lite specifications, features

Redmi Buds 6 Lite 12.4 mm टाइटेनियम डायनेमिक ड्राइवर के साथ आता है। इसमें AI सपोर्ट के साथ नॉयस कम करने वाली तकनीक से लैस डुअल माइक सिस्टम मिलता है। ईयरफोन गोल स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक पारंपरिक इन-ईयर डिजाइन को स्पोर्ट करते हैं। रेडमी ईयरफोन के मैग्नेटिक चार्जिंग केस के सामने एक स्लिट एलईडी पल्स इंडिकेटर है। 

Redmi के नए TWS ईयरफोन 40dB ANC तक सपोर्ट करने का दावा करते हैं। ये Xiaomi ईयरबड्स एप्लिकेशन के साथ कंपेटिबल हैं और चार प्री-इंस्टॉल्ड EQ मोड के साथ आते हैं, जिनमें 'स्टैंडर्ड,' 'एनहांस्ड ट्रेबल,' 'एनहांस्ड बेस' और 'एनहांस वॉयस' शामिल हैं। यूजर्स इक्वलाइजर सेटिंग को पर्सनलाइज करने या ANC लेवल को मैनेज करने के लिए ऐप का यूज कर सकते हैं। Redmi Buds 6 Lite AAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी की पेशकश करता है।

Redmi Buds 6 Lite के केस के साथ एक बार चार्ज करने पर कुल 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है, जबकि अकेले ईयरफोन में सात घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। प्रत्येक ईयरबड में 45mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी और एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.2 ग्राम है और ईयरफोन सहित केस का वजन 47 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »