• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia C300 और Nokia C110 हुए लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 4000mAh बैटरी से लैस, जानें क्या है खास

Nokia C300 और Nokia C110 हुए लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 4000mAh बैटरी से लैस, जानें क्या है खास

Nokia C110 में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

Nokia C300 और Nokia C110 हुए लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 4000mAh बैटरी से लैस, जानें क्या है खास

Photo Credit: Nokia

Nokia C110 में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nokia C110 की कीमत 99 डॉलर (लगभग 8,147 रुपये) है।
  • Nokia C300 की कीमत 139 डॉलर (लगभग 11,439 रुपये) है।
  • Nokia C300 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
HMD Global ने बाजार में दो नए बजट स्मार्टफोन Nokia C300 और Nokia C110 पेश किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 4जी का सपोर्ट करते हैं। नोकिया के इन दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। आइए इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nokia C110 और Nokia C300


Nokia C110 की कीमत 99 डॉलर (लगभग 8,147 रुपये) है। यह फोन ग्रे कलर में उपलब्ध है। वहीं Nokia C300 की कीमत 139 डॉलर (लगभग 11,439 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों फोन बिक्री के लिए अमेरिका में उपलब्ध हैं।


Nokia C110 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nokia C110 में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाली यह डिस्प्ले 2.5D ग्लास से तैयार की गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P22 SoC से लैस है। इस फोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो और धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। यह फोन 3,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 5W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 


Nokia C300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nokia C300 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट करती है। यह डिस्प्ले 2.5D ग्लास से तैयार है और 450 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 662 SoC से लैस है। इस फोन 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। इस फोन में 4,000mAH की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो दिया गया है। कैमरा के मामले में नोकिया के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »