• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • वोडाफोन ने पेश किए नए पैक, रीचार्ज कराने पर सस्ते में मिलेगा इंटरनेट डेटा

वोडाफोन ने पेश किए नए पैक, रीचार्ज कराने पर सस्ते में मिलेगा इंटरनेट डेटा

वोडाफोन ने पेश किए नए पैक, रीचार्ज कराने पर सस्ते में मिलेगा इंटरनेट डेटा
ख़ास बातें
  • प्रीपेड ग्राहकों के लिए तीन नए डेटा पैक लॉन्च किए गए हैं
  • 1501 रुपये वाले पैक का फायदा 12 महीनों तक मिलेगा
  • 6 महीने वाले पैक 748 और 494 रुपये के हैं
विज्ञापन
वोडाफोन ने इस हफ्ते अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए तीन नए डेटा पैक लॉन्च किए। एक पैक 12 महीने की अवधि का है और दो 6 महीने अवधि वाले। नए पैक अभी सिर्फ तमिलनाडु सर्किल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। एक और ध्यान रखने वाली बात है कि ये डेटा ऑफर सिर्फ 3जी के लिए हैं। कंपनी इस आर्थिक वर्ष के अंत तक ही तमिलनाडु सर्किल में 4जी सेवाएं मुहैया करा पाएगी।

इन पैक के बारे में वोडाफोन इंडिया ने बताया कि 1501 रुपये वाले पैक का फायदा 12 महीनों तक मिलेगा। सबसे पहले ग्राहकों को 15 जीबी डेटा मिलेगा। और इसके अलावा 12 महीने की अवधि तक सस्ते दरों में इंटरनेट पैक रीचार्ज कराना संभव होगा। इस अवधि के दौरान 1 जीबी डेटा 53 रुपये, 2 जीबी डेटा 103 रुपये और 5 जीबी डेटा 256 रुपये में मिल जाएगा।

748 रुपये वाले पैक का फायदा 6 महीने तक मिल सकेगा। पैक लेने पर ग्राहकों को सबसे पहले 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद वे अगले 6 महीने तक 1 जीबी डेटा 106 रुपये की दर से खरीद पाएंगे।

आखिर में सबसे सस्ता पैक 494 रुपये का है। इसका भी फायदा 6 महीने तक उठाया जा सकेगा। रीचार्ज पर सबसे पहले 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद 6 महीने की अवधि तक 1 जीबी डेटा 122 रुपये में रीचार्ज कराया जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Telecom, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  4. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  5. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  6. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  7. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  8. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »