• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • वोडाफोन ने पेश किए अनलिमिटेड कॉल और ज्यादा डेटा वाले किफायती पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन ने पेश किए अनलिमिटेड कॉल और ज्यादा डेटा वाले किफायती पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन ने पेश किए अनलिमिटेड कॉल और ज्यादा डेटा वाले किफायती पोस्टपेड प्लान
ख़ास बातें
  • 499 रुपये वाले में प्लान अनलिमिटेड एसटीडी और वॉयस कॉल की सुविधा
  • 4जी हैंडसेट होने पर कंपनी 2 जीबी डेटा और देगी, यानी 3 जीबी डेटा मिलेगा
  • एयरटेल ने भी 'माइप्लान इनफिनिटी' सीरीज में ऐसे ही प्लान पेश किए थे
विज्ञापन
मोबाइल फोन ग्राहकों के लिए इससे अच्छा वक्त कभी नहीं था। टेलीकॉम कंपनियां हर दूसरे दिन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश कर रही हैं। जंग की शुरुआत रिलायंस जियो ने की तो जवाबी कार्रवाई एयरेटल और वोडाफोन जैसे कंपनियों की तरफ से हुई। पहले जंग प्रीपेड के मैदान में छिड़ी, अब तलवारें पोस्टपेड मैदान में भी निकल आई हैं।

हाल ही में एयरटेल ने अपनी 'माइप्लान इंफिनिटी प्लान' के किफायती पोस्टपेड प्लान पेश किए थे। अब एयरटेल के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए वोडाफोन ने अपने रेड प्लान में बदलाव किए हैं।

दरअसल, वोडाफोन रेड प्लान 499 रुपये से शुरू होते हैं। पहले 499 रुपये के प्लान में हर महीने 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 700 मिनट लोकल व नेशनल कॉल और 500 एसएमएस मिलते थे। अब यही प्लान अनलिमिटेड एसटीडी और वॉयस कॉल के साथ आता है। ज्ञात हो कि पहले यह सुविधा 1,699 रुपये वाले वोडाफोन रेड प्लान में थी। 499 रुपये वाले में प्लान में 1 जीबी डेटा तो दिया ही जा रहा है, साथ में 4जी हैंडसेट होने की स्थिति में कंपनी 2 जीबी डेटा और देगी। यानी कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा पैक में 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

वहीं, 699 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। 4जी हैंडसेट यूज़र को कुल 5 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस पैक में भी 100 एसएमएस मुफ्त है।

बता दें कि एयरटेल के 'माइप्लान इनफिनिटी' सीरीज के दो नए प्लान 549 और 799 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान में फ़र्क सिर्फ इंटरनेट डेटा का है, बाकी सुविधाएं एक जैसी हैं। 549 रुपये वाले प्लान में पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल+एसटीडी), प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त, रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कोई चार्ज नहीं और विंक म्यूज़िक-मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा 3जी हैंडसेट यूज़र को 1 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपके पास 4जी स्मार्टफोन है तो 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, 799 रुपये वाले प्लान में 3जी यूज़र को 3 जीबी डेटा और 4जी हैंडसेटहोने पर 5 जीबी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Red Plans, Vodafone Red Postpaid

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »